CISF में बड़ा फेरबदल: सितांशु शेखर मिश्रा और विनय काजला बने IG, BCCL को मिला नया कमांडेंट, कई अफसरों की बदली
CISF में बड़े पैमाने पर प्रमोशन और तबादले किए गए हैं। पूर्व DIG सितांशु शेखर मिश्रा और विनय काजला को IG बनाया गया है, जबकि मुकेश कुमार गुप्ता को BCCL धनबाद यूनिट का नया कमांडेंट बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर।
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़े पैमाने पर प्रमोशन और तबादलों का दौर शुरू हो गया है। CISF Headquarters, New Delhi द्वारा जारी आदेश में इंस्पेक्टर से लेकर DIG स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस फेरबदल में धनबाद और बोकारो से जुड़े कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण पद मिले हैं।
यह भी पढ़ें: धनबाद पुलिस की बड़ी पहल: CEIR पोर्टल से बरामद 8 मोबाइल लौटे मालिकों को, हरिहरपुर थाना पहुंचे एसएसपी
सबसे बड़ी खबर यह है कि CISF में कार्यरत दो वरिष्ठ उप महानिरीक्षक (DIG) — सितांशु शेखर मिश्रा और विनय काजला — को महानिरीक्षक (IG) के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों की नई तैनाती भी तय कर दी गई है।
दो DIG बने IG, चेन्नई और दिल्ली में मिली जिम्मेदारी
पूर्व में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) यूनिट में सेवाएं दे चुके DIG सितांशु शेखर मिश्रा को IG पद पर पदोन्नति देते हुए South Sector Chennai Headquarters भेजा गया है। वहीं BCCL धनबाद यूनिट के पूर्व DIG विनय काजला को दिल्ली मुख्यालय में IG (Training & Appointment Division) की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों अधिकारियों के नाम पर केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने अंतिम मुहर लगाई, जिसके बाद CISF महानिदेशक ने उन्हें बधाई देते हुए सुरक्षा और संरक्षण के मूल मंत्र पर काम जारी रखने की सलाह दी।
बोकारो और कोयलांचल में छोड़ चुके हैं मजबूत छाप
सितांशु शेखर मिश्रा बोकारो स्टील प्लांट यूनिट में Senior Commandant और DIG के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कई आधुनिक सुरक्षा उपाय लागू करने को लेकर उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।इसके अलावा उन्होंने CCL करगली क्षेत्र में भी लंबे समय तक सेवा देते हुए कोयला चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। यही कारण माना जा रहा है कि उनकी कार्यशैली और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें IG के पद तक पहुंचाया गया।
BCCL धनबाद को मिला नया कमांडेंट
CISF द्वारा जारी सूची में Ranchi Airport में पदस्थापित उप कमांडेंट मुकेश कुमार गुप्ता को कमांडेंट बनाते हुए BCCL धनबाद यूनिट भेजा गया है। इससे धनबाद कोयलांचल की सुरक्षा व्यवस्था में नई रणनीति और नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है। इसके अलावा RTC Bhilai Unit से वरिष्ठ कमांडेंट अखिलेश कुमार शुक्ला को DIG बनाया गया है, जबकि Kanpur Airport के कमांडेंट नितिन कुमार त्यागी को वरिष्ठ कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर से लेकर Assistant Commandant तक कई प्रमोशन
CISF की प्रमोशन सूची में कई इंस्पेक्टरों को Assistant Commandant बनाया गया है। इनमें नागेश सिंह, अभिजीत दास, यशवंत सिंह, महेश दनल, चितरंजन बर्मन, फैटिक मिडडे और अरुण कुमार बेहरा शामिल हैं। इन्हें देश के विभिन्न एयरपोर्ट और औद्योगिक इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। Group Headquarters, Mumbai से इंस्पेक्टर नागेश सिंह को सहायक कमांडेंट बनाते हुए Lucknow Airport, इंस्पेक्टर अभिजित दास को सहायक कमांडेंट Reserve Battalion, Ghaziabad भेजा गया है। इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को मुंबई मुख्यालय से सहायक कमांडेंट नवी मुंबई एयरपोर्ट, इंस्पेक्टर महेश दनल कोलकाता एयरपोर्ट से सहायक कमांडेंट वाराणसी एयरपोर्ट, इंस्पेक्टर चितरंजन बर्मन जीवीएस नई दिल्ली से डब्लूसीएल छिंदवाड़ा, इंस्पेक्टर फैटिक मिडडे को सहायक कमांडेंट बनाते हुए एचआरआरएल छपरा यूनिट तथा इंस्पेक्टर अरुण कुमार बेहरा को मुंबई एयरपोर्ट से इंदौर एयरपोर्ट भेजा गया है।
सात अधिकारियों का रूटीन ट्रांसफर भी
प्रमोशन के साथ-साथ CISF Headquarters ने एक उप कमांडेंट और छह Assistant Commandant का रूटीन ट्रांसफर भी किया है। इनमें DCTPS अंडाल यूनिट से उप कमांडेंट अमित कुमार को Ranchi Airport भेजा गया है ।इसके अलावा चितरंजन यादव, अनिवाश कुमार, इरैना पेगु, अरविंद कुमार रजक, सुधीर थापा और विक्रम सिंह का भी अलग-अलग इकाइयों में स्थानांतरण किया गया है। डीसीटीपीएस अंडाल यूनिट से उप कमांडेंट अमित कुमार को रांची एयरपोर्ट भेजा गया है। इसी प्रकार सहायक कमांडेंट चितरंजन यादव को नई दिल्ली से पटना, अनिवाश कुमार को कोलकाता से नई दिल्ली, इरैना पेगु को कोलकाता से नई दिल्ली, अरविंद कुमार रजक को चैनई से कोलकाता, सुधीर थापा को मेहसाना से गोवा तथा विक्रम सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से शिमला एयरपोर्ट स्थानांतरित किया गया है
सुरक्षा व्यवस्था पर पड़ेगा असर
विशेषज्ञ मानते हैं कि इतने बड़े पैमाने पर हुए प्रमोशन और तबादले से CISF की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। खासकर कोयला क्षेत्र, एयरपोर्ट और औद्योगिक इकाइयों में नई नेतृत्व क्षमता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश होगी।






