पटना। पैतृक घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामदगी मामले में बुधवार को मोकामा एमएलए अनंत कुमार सिंह का बयान एमपी एमएलए कोर्ट के स्पेशल जज ने दर्ज किया। उन्होंने कहा कि मेरे घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, मैं निर्दोष हूं।
सीतामढी : MLC देवेश चंद्र ठाकुर ने अपना पैतृक भवन व भूमि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल को दिया दान
एमएलए अनंत कुमार सिंह ने अपने बयान में कहा कि मेरा पुश्तैनी घर नदवां में है। मेरे पुश्तैनी घर की देखरेख (केयर टेकर) अनिल राम नहीं करता है और न ही उसे हम जानते हैं। मेरे पुश्तैनी घर से कुछ बरामद नहीं हुआ है। मैं पुश्तैनी घर पर नहीं रहता हूं। मैं 17-18 वर्ष से पटना स्थित सरकारी आवास में रहता हूं। मैं दो बार नदंवा गांव गया था, एक बेटी की शादी के लिए और एक बार भाई के श्राद्ध में। मैं निर्दोष हूं।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
एमएलए अनंत कुमार सिंह को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा में बेऊर जेल से एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। इसी मामले के आरोपी अनिल राम का बयान भी कोर्ट ने दर्ज किया। अनिल राम ने अपने बयान में कहा कि मुझे एमएलएल अनंत कुमार सिंह से कोई मतलब नहीं है और न ही मैं उनके घर का केयर टेकर हूं। मेरे सामने कुछ भी बरामद नहीं हुआ था। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने दोनों का बयान दर्ज किया। इसके बाद इस कांड में बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य देने के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी।
पूर्व थानाध्यक्ष अपने बयान से मुकरे, पक्षद्रोही घोषित
एमएलए अनंत सिंह के सरकारी आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट और इंसास राइफल की मैगजीन बरामदगी मामले का एक अभियोजन गवाह गर्दनीबाग थाना के तत्कालीन थानेदार बीके चौहान बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट में अपने बयान से मुकर गये। इस मामले के विशेष लोक अभियोजक ब्रजकिशोर प्रसाद- 2 ने विशेष कोर्ट में एक आवेदन देकर अभियोजन गवाह बीके चौहान को पक्षद्रोही घोषित करने का अनुरोध किया। विशेष न्यायाधीश ने अभियोजन के अनुरोध पर अभियोजन गवाह को पक्षद्रोही घोषित कर दिया। अभियोजन गवाह ने कहा कि छापेमारी में मोकामा एमएलए अनंत सिंह के सरकारी आवास पर गये थे। पुलिस टीम में अन्य पुलिस पदाधिकारी थे।बुलेट प्रूफ जैकेट और इंसास राइफल की मैगजीन कहां से बरामद हुई, मुझे याद नहीं है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में पुलिस ने मोकामा एमएलए के पटना स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी कर बुलेट प्रूफ जैकेट और 6 इंसास राइफल की मैगजीन बरामदगी का दावा करते हुए सचिवालय थाना में एक आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में अभियोजन की ओर से गवाही चल रही है।