नई दिल्ली। गूगल के नये ईमेल से यहां काम करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। सीएनबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार गूगलगू ने एंप्लॉयीज को भेजे गये ईमेल में कहा कि इस बार सीनियर लेवल पर कुछ गिने-चुने एंप्लॉयीज को ही प्रोमोशन मिलेगा।
यह भी पढ़ें:Tamil Nadu violence case : फेमस होने के लिए बनाया प्रवासी मजदूरों हमले का फर्जी वीडियो, युवक अरेस्ट
L6 लेवल पर कम होगा प्रोमोशन
गूगलगू ने अपने एंप्लॉयीज के कहा है कि इस बार प्रोमोशन का प्रोसेस पिछली बार की तरह मैनेजर पर ही निर्भर करेगा। नये लोगों को नौकरी पर रखनेकी धीमी रफ्तार के कारण हम प्लान कर रहे हैं कि इस बार L6 और इससे ऊपर कुछ ही प्रोमोशन किए जाएं।' गूगलगू के L6 लेवल में वे एंप्एलॉयीज शामिल हैं, जिन्हें लगभग 10 साल का एक्सपीरियंस है।
नये परफॉर्मेंस रिव्यूसिस्टम नेबढ़ाई एंप् लॉयीज की टेंशन
 गूगल ने हाल में नये परफॉर्मेंस रिव्यूसिस्टम Google Reviews and Development (GRAD) की शुरुआत की है। प्रोमोशन की संख्या इसी का नतीजा है। यह सिस्टम गूगल  के ज्यादा एंप्लॉयीज को कम अंक और कुछ ही को परफॉर्मेंस रेटिंग में ज्यादा अंक देता है। 
पिछले साल शुरू हुआ था लेऑफ 
गूगल ने सितंबर 2022 में अपनी इंटरनल लेऑफ शुरू किया था। गूगल ने ऑफिसियल तौर पर जनवरी 2023 मेंछंटनी की घोषणा करते हुए कहा था कि वह अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 12,000 नौकरियों की कटौती करेगा। हाल ही में कंपनी ने अपने इंडिया ऑरपरेशन्स से भी 450 से अधिक स्टाफ को निकाला है।