Advertisement

नई दिल्‍ली। अब देश में कहीं भी ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी कर रोड पर जहां-तहां  गाड़ी खड़ी करने वालों पर एक हजार रुपये का फाइन लग सकता सकता है। अगर कोई व्यक्ति सड़क पर खड़े वाहन की फोटो भेजता है तो वाहन मालिक उसी जुर्माने की रकम से फोटो भेजने वाले को पांच सौ रुपये का इनाम दिया जायेगा। सेंट्रल गवर्नमेंट इसके लिए कानून बनाने की तैयारी है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:धनबाद: कालूबथान ओपी प्रभारी प्रदीप राणा सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर मुकेश राउत बने नये इंचार्ज

 होती है रोड जाम की समस्‍या 

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उक्त बात कही। गडकरी कहा कि रोड पर गाड़ी खड़ी करने से अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। इसे दूर करने के लिए वह रोड पर गलत तरीके से गाड़ी खड़ी करने के चलन को रोकने के लिए कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।

 फोटो भेजने वाले को मिलेगा पांच सौ रुपये

उन्होंने कहाकि मैं एक कानून लाने वाला हूं कि रोड पर जो गाड़ी खड़ी करेगा, उसका जो मोबाइल से फोटो खींचकर भेजेगा, उसको अगर एक हजार रुपये का जुर्माना होगा तो उसमें से पांच रुपये फोटो भेजने वाले को मिलेगा। इससे पार्किग की समस्या दूर हो जायेंगी।उन्होंने ने इस चलन पर खेद जताया कि लोग अपने वाहनों के लिए पार्किग नहीं बनाते। इसके बजाय लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं।

सेंट्रल मिनिस्टर ने कहा कि नागपुर में उनके घर खाना पकाने वाले के पास भी दो पुराने वाहन हैं। ऐसे भी कई परिवार हैं जिनमें चार सदस्यों के बीच छह वाहन हैं। दिल्ली वाले इस मामले में बहुत भाग्यशाली लगते हैं क्योंकि हमने उनके वाहनों की पार्किग के लिए सड़कें बनवा दी है। कोई भी पार्किग की जगह नहीं बनाता है, ज्यादातर लोगों अपनी गाड़ी सड़कों पर ही खड़ी कर देते हैं।