धनबाद(Threesocieties.com Desk)।देश के 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रभात कुमार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की सर्वोच्चता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया।
यह भी पढ़े: झारखंड में नक्सलवाद पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार, ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ में 17 माओवादी ढेर
और भी पढ़ें
- धनबाद में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: 1200 किलो लड्डू नष्ट, मद्रास कैफे पर जुर्माना
- धनबाद के धैया में चला बुलडोजर, 1.03 एकड़ वन भूमि और सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त
- JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा: 11 अभ्यर्थियों से वसूले एक करोड़, लैपटॉप में मिले 24 नाम
- मधुबनी गोलीकांड: ग्रामीण की मौत पर बवाल, DM का कॉलर पकड़ा; फरार ASI पर 25 हजार इनाम
एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि यह हमें हमारे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और उन्नति तभी संभव है, जब समाज का प्रत्येक नागरिक कानून का सम्मान करे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए।
उन्होंने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि असामाजिक तत्व समाज की एकता के लिए खतरा होते हैं, जिनसे सतर्क रहना बेहद जरूरी है।एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि धनबाद जिला पुलिस जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक शांति कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने और अफवाहों से बचने की अपील की।
अपने संदेश के अंत में एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जब पुलिस और जनता मिलकर कार्य करती है, तभी एक सुरक्षित, शांत और विकसित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने का आह्वान किया।