Advertisement
  • अब तक कुल 10 केस में बने आरोपी

पटना। तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का झूठा वीडियो प्रसारित करने के आरोप में अरेस्ट यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी पर एक और FIR दर्ज की गई है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में यह FIR दर्ज की है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:2024 लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी LJPR: चिराग पासवान

मनीष कश्यप के साथ ही उसके सहयोगी रवि पुरी और अमित सिंह को भी उक्त FIR में नेम्ड किया गया है। मनीष के खिलाफ ईओयू की ओर से दर्ज यह चौथा मामला है। इसके अलावा, तमिलनाडु में भी मनीष के खिलाफ लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।बिहार पुलिस के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद के आनंद नगर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशांत वर्मा ने मनीष के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईओयू में मामला दर्ज कराया था। निशांत ने ईओयू को एक पेन ड्राइव भी दिया, जिसमें विवादित वीडियो के अंश थे। वीडियो में मनीष कश्यप, रवि पुरी और अमित सिंह आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। ईओयू ने तीन अप्रैल को मामले में FIR दर्ज कर पुलिस इंस्पेक्टर लेवल के अफसर को इन्वेस्टिगेशन की जिम्मेदारी दी है।
तमिलनाडु पुलिस की रिमांड पर है मनीष
तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का झूठा वीडियो शेयर करने मामले में आरोपी मनीष कश्यप अभी तमिलनाडु पुलिस की कस्टडी में है। पिछले सप्ताह तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे अपने साथ ले गई थी। वहां मदुरई कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। रिमांड बढ़ाने के लिए भी आवेदन किया गया है।