होम /
पटना / बिहार:पटना के आईजीआईएमएस में कोरोना पेसेंट का होगा फ्री इलाज, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
बिहार:पटना के आईजीआईएमएस में कोरोना पेसेंट का होगा फ्री इलाज, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
सीएम नीतीश कुमार ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में कोरोना पेसेंट का फ्री इलाज करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।
पटना। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में कोरोना पेसेंट का फ्री इलाज करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी।
ADVERTISEMENT
नीतीश ने ट्वीट करके लिखा आईजीआईएमएस पटना में सभी कोविड-19 के पेसेंट का इलाज फ्री में किया जायेगा। चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।
सीएम ने सभी जिला अस्पतालों को उपलब्ध वेंटिलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा, 'बिहार के सभी जिलों के अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर को शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। यह कार्य सरकारी प्रयास अथवा निजी क्षेत्र की संयुक्त भागीदारी से सुनिश्चित किया जा सकेगा। सीएम ने आग को लेकर सभी अस्पतालों में पूर्ण सतर्कता और सुरक्षा बरतने का निर्देश दिया है।सीएम ने स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को कहा है कि ऑडिट फायर के संबंध में पूरी सतर्कता रखी जाए।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।