पूर्णिया। बिहार के EX DGP गुप्तेश्वर पांडेय पुलिस सर्विस में रहने के दौरान शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराते थे।अब राम कथा से लोगों को शराब से होनेवाली नुसकान बताकर इसके खिलाफ एकजुट कर रहे हैं। EX DGP ने पूर्णिया में 'दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाइ गाना गाया है।
और भी पढ़ें
- चतरा सांसद कालीचरण सिंह अस्वस्थ, हाल जानने पहुंचे धनबाद MP ढुल्लू महतो
- वासेपुर में फ्री हेल्थ कैंप, 48 लोगों में मिला मोतियाबिंद; मुफ्त होगा ऑपरेशन
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
श्री पांडेय ने प्रवचन व कथा के दौरान शराब के खिलाफ भोजपुरी में गाये गये गाना का वीडिओ अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है। वीडियो में कथा के दौरान वह शराब से होने वाले नुकसान को गाना के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचा रहे हैं। 'दारु पियबा सब कुछ खतम हो जाई, अंत समय कुछ काम न आई...' गाना इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने भोजपुर में शराब के खिलाफ गाना गाकर कथा में श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं।
पूर्णिया में कथा में महिलाओ को झूमाया
पूर्णिया में पांडेय ने कथा के दौरान शराब के खिलाफ भोजपुरी गाना गाकर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वह शराबबंदी को लेकर हर कथा में बोल रहे हैं कि शास्त्रों में भी शराब को पतन का कारण बताया गया है। मदिरापान को समाज के पतन का कारण बताते हुए कहा गया है कि यह धन, संपत्ति से लेकर तन और मन का नाश करता है।
लोगों को समाज से शराब को दूर करने के लिए कर रहे हैं लोगों को जागरूक
श्री पांडेय तीन मिनट के भोजपुरी गाने से लोगों को शराब के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। कथा के दौरान भोजपुरी गाने के माध्यम से शराब से धन संपत्ति के नाश की बात बता रहे हैं। वह लोगों को नश मुक्ति के खिलाफ शास्त्रों का हवाला देकर एकजुट कर रहे हैं। बिहार में वह जहां भी कथा के लिए जा रहे हैं, लोगों को समाज से शराब को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।