Advertisement

पटना। बिहार की राजधानी पटना के महिला पुलिस स्टेशन में काउंसिलिंग के लिए बुधवार की दोपहर बुलाई गई एक महिला के साथ पहुंची युवती को सब इंस्पेक्टर ने जमकर पिटाई किया।  पिटाई के कारण युवती के दाहिनेआंख में गंभीर चोटें आई है। युवती कुर्जी की रहने वाली है। मारपीट के दौरान महिला पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद थे, लेकिन किसी ने युवती को बचानेका प्रयास नहीं किया।परिवार वालों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:लखनऊ में प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका, सूफियान के खिलाफ FIR, लड़की पर धर्म बदलने का दे रहा था दबाव
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार युवती के साथ मारपीट करनेवाले एसआइ के हाथ पर उत्तर प्रदेश का बैज लगा था। उसके वर्दी पर नेम प्लेट भी लगा था, जिसमें उसका नाम पंकज कुमार लिखा है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित पुलिस अफसर अपना मोबाइल कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। महिला थानेदार किशोर सहचरी ने संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं किया।

बिना कंपलेन दर्ज कराये वापस लौट गई युवती
महिला पुलिस स्टेशन के गेट पर जिस युवती को पीटा गया, उसकी मामी ने सास-ससुर और पति के खिलाफ महिला  पुलिस स्टेशन में प्रताड़ना की कंपलेनकी थी। दोनों पक्षों को काउंसलिंग करने के लिए बुधवार को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था। उस समय एसआइ भी वहां पहुंचा था। पीटनेवाला एसआइ युवती की मामी का भाई है। वह अपनी बहन की तरफ से पैरवी करनेके लिए वर्दी पहनकर महिला पुलिस स्टेशन में गया था। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते ही एक-दूसरे पर छींटाकशी करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद एसआइ दूसरे पक्ष की युवती को पिटने लगा। उसकी आंख पर वह लगातार वार करता रहा। इस दौरान युवती के हाथ में उसका नेम प्लेट आ गया। वारदात के बाद कंपलेन किये बिना ही युवती कुर्जी स्थित घर लौट गई।
युवती ने मामी पर लगाया आरोप
जख्मी युवती ने बताया कि उसके नाना-नानी बुजुर्ग हैं। मामी ने उनके खिलाफ शिकायत की है, मगर वह उनकी देखभाल नहींकरती। इस कारण युवती मां के साथ अक्सर नाना नानी की देखभाल के लिए वहां जाती है। काउंसलिंग के लिए पुलिस ने बुलाया था, इसलिए वह भी नाना-नानी के साथ चली आई। यही बात उसकी मामी और उनके मायके वालों को पसंद नहीं आई, जिसको लेकर एसआइ ने उसकी पिटाई कर दी। युवती ने बताया कि नाना-नानी की संपत्ति को लेकर मामी के साथ विवाद चल रहा है,जिसको लेकर मामी ने प्रताड़ना का आरोप लगाकर पुलिस स्टेशन शिकायत की है।