धनबाद। बीसीसीएल के डीपी पीभीकेआर मल्लिकार्जुन सोमवार को जगजीवन नगर स्तिथ विशेष बच्चों की स्कूल पहला कदम स्कूल पहुंचे। डीपी ने दिव्यांगजन को आत्म निर्भर बनाने हेतु दो पेपर प्लेट बनाने की मशीन का उद्घाटन किया।

और भी पढ़ें
- सीवान में पटाखा कारोबारी के घर भीषण ब्लास्ट, दो घंटे तक धमाके; पांच की मौत
- Dhanbad: झरिया में आज ‘एक शाम देश के नाम’, जुटेंगे देशभर के दिग्गज कवि
- 25 साल बाद चारा घोटाला का आरोपित गिरफ्तार, नेपाल में छिपा था सत्येंद्र कुमार
- 7 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने कोलकाता में किया सरेंडर, AK-47 और INSAS सौंपी
उन्होंने स्कूल में चल रहे विभिन्य गतिविधियों की जानकारी ली।स्कूल में चल रहे कार्यों की प्रशंसा की और संस्था को हर संभव सहयोग करने का आश्वसान दिया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में आकर मैं काफी अभिभूत हूं।यह एक मंदिर के समान है। संस्था की सचिव अनीता अग्रवाल की प्रतिबद्धता और समर्पण अद्भुत और प्रशंसनीय है।मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें स्कूल चलाने के लिए शक्ति और समर्थन दें।
अनिता अग्रवाल ने डीपी को तुलसी का पौधा तथा मोमेंटो दे कर उनका स्वागत किया। धनबाद के दिव्यांगजन से पहला कदम स्कूल परिवार निवेदन करता है कि वह राष्ट्र के पुर्ननिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु पहला कदम स्कूल में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।आत्मनिर्भर बन कर अपने और अपने परिवार का जीवकोपार्जन चला सकते है। अतः बिना देर किये पहला कदम स्कूल में निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु अपना नामांकन करा लें।
www.pahelakadam.in