धनबाद। कोयला राजधानी की धनबाद जेल में फरार तल रहे गैंगस्टर प्रिंस खान और सिंह मेंशन समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले में धनबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई गई है। जेल सुपरिटेंडेंट अजय कुमार ने मारपीट में शामिल वासेपुर निवासी प्रिंस खान के समर्थक अनवर उर्फ रहमत, भोमा राजा, श्याम कोठी करकेंद निवासी कुख्यात विक्की डोम तथा घनुआडीह निवासी नीरज मर्डर केस के आरोपी विनोद सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें:Sikkim: नाथुला के पास हिमस्खलन, सातपर्यटकों की मौत, 80 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
जेल सुपरिटेंडेंट ने पुलिस को दिये गये कंपलेनआवेदन में बताया कि रविवार की दोपहर धनबाद जेल के अंदर चारों ने व्यवस्था भंग कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। मारपीट की शुरुआत अनवर उर्फ रहमत ने की थी। अनवर ने विनोद के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई।राजा उर्फ भोमा राजा और विक्की डोम भी मारपीट में कूद गये। इसके बाद पगली घंटी बजा कर भीड़ को तितर- बितर किया गया।
आरोपियों को सेल में किया शिफ्ट
मारपीट के बाद अनवर व विनोद सहित अन्य आरोपियों को धनबाद जेल के अलग-अलग सेल में बंद कर दिया गया है। इन सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जेल के माहौल को देखते हुए धनबाद पुलिस का भी जेल पर कड़ी निगरानी रख रही है। जेल सुपरिटेंडेंट ने पूरे मामले पर जेल आईजी, धनबाद डीसी और एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में उन्होंने जेल के हालात का ब्योरा दिया है। मारपीट कैसे हुई, इसकी भी जानकारी दी गयी है। जेल सोर्सेज के अनुसार बीच-बचाव में आये कुख्यात प्रिंस खान के भाई गोडविन खान के साथ भी मारपीट की ग। मारपीट में कई अन्य भी शामिल थे।
प्रिंस के भाइयों सहित शूटरों की जेल शिफ्टिंग की तैयारी
जेल आईजी ओम प्रकाश सिंह ने जेल सुपरिटेंडेंट अजय कुमार को आदेश दिया है कि भविष्य में दो अप्रैल की घटना की पुनरावृत्ति धनबाद जेल में नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जो भी एक्शन लेना है। जेल प्रशासन लेने को स्वतंत्र है। जेल आईजी ने जेल का माहौल खराब करने वालों की लिस्ट बनाकर उनके जेल ट्रांसफर का भी प्रोपोजल बनाकर डीसी के मंतव्य के साथ भेजने को कहा है। चर्चा है कि जेल प्रशासन प्रिंस खान के दोनों भाइयों के अलावा नीरज मर्डर के शूटर व अन्य को दूसरी जेल भेजने की तैयारी में है।
अमन - प्रिंस गैंग में बढ़ी दूरियां, जेल में गैंगवार की आशंका
धनबाद जेल की मारपीट के साथ सिंह मेंशन समर्थक और प्रिंस खान गैंग में दूरियां और बढ़ गई हैं। प्रिंस खान की ओर झरिया के एक्स एमएलए संजीव सिंह की वाइफ रागिनी सिंह के खिलाफ टिप्पणी किये जाने के बाद से ही जेल का माहौल गरम था। इधर हाल के दिनों में कोल बिजनसमैन में रंगदारी को लेकर शूटर अमन सिंह और प्रिंस खान के बीच भी तलवारें खींची हुई हैं।