Advertisement

धनबाद। मो अदनान को सेल कोयलिरी डिवीजन चासनाला व जीतपुर का सीजीएम बनाया गया है। सेल चासानला वाशरी के जीएम अदनान कोलियरी डिवीजन का एडीशनल चार्ज दिया गया है। अदनान अगले आदेश तक जीएम माइंस के सीजीएम के चार्ज में रहेंगे।

ADVERTISEMENT

नये सीजीएम के लिए सेल की चासनाला कोलियरी डिवीजन की जिम्मेवारी चुनौतीपूर्ण होगा। माइनिंग डिपार्टमेंट ने कोलियरी डिवीजन पर दामोदार नदी से इलिगल रुप से बालू उठाव मामले में कोरोड़ों का फाइन लगाया है। कोलियरी के जरूरी 40 हजार टन बालू का टेंडर कर दूसरे जगह से मंगवाना है।चासनाला डीप माइंस,अपर सिम समेत कई माइंस महीनों से बंद है। कोल प्रोडक्शन के लिए फिर से आउटसोर्सिंग का काम शुरु करवाना जरुरी है। यह सब मामले नये सीजीएम के लिए चुनौती भरा होगा।