धनबाद। कोयला राजधानी टाउन में एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की गोलीमार कर मर्डर कर दी गयी है। मनईटांड़ निवासी अमरदीप भगत (21) शुक्रवार की अहले सुबह धनबाद पुलिस स्टेशन एरिया के तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज के समीप झाड़ियों में घायल अवस्था मे पाया गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
यह भी पढ़ें:Ranchi Land Scam:जमीन बिजनसमैन कमलेश के ठिकाने पर ED की रेड, एक करोड़ कैश व 100 कारतूस बरामद
इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट गले मे गोली मारी गई है। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे है। सुबह कुछ ग्रामीणों ने युवक को खून से लतपथ झाड़ियों में पड़ा देखा। इसकी सूचना धनबाद पुलिस स्टेशन की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम प्रेम प्रसंग सहित विभिन्न पहलुओं पर भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ठोस सबूत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
अमरदीप के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात वह कह कर निकला था कि वह रात में घर नहीं लौटेगा। उसका मोबाइल फोन भी बंद रहेगा। शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अमरदीप घायल अवस्था मे तेलीपाड़ा के झाड़ियों में पड़ा मिला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना की सूचना पर धनबाद एमएलए राज सिन्हा एसएनएमएमसीएच पहुंचे। एमएलए ने रोते बिलखते मृत युवक के परिजनों को ढांढस बंधाया।बीजेपी एमएलए ने जिला में बढ़ते क्राइमऔर युवाओं में बढ़ते नशा के चलन पर चिंता जताई। उन्होंने लॉ कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्रों में युवाओं द्वारा ड्रग्स सहित अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर चिंता जाहिर की। एमएलए राज सिन्हा ने कहा जिले में लॉ एंड ऑर्डर धवस्त हो चुका है। क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
लोगों का कहना है कि वर्तमान में अमरदीप अपनी मां के साथ सरायढ़ेला वास्तु विहार कॉलोनी में भाड़े के मकान पर रह रहा था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। अमरदीप के पिता सब्जी विक्रेता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमरदीप की गर्दन में दो गोली के निशान मिले है। दोनों ही गोली आर- पार हो गई थी। गोली गर्दन में आर -पार होने के बाद भी उसकी सांसे चल रही थी। लोकल लोगों का कहना है कि गुरुवार की देर शाम को युवक को देखा गया था। उसके साथ कुछ अन्य लड़के भी थे।