धनबाद। जीवनधारा अभियान के तहत झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 100 और ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा की शुरुआत की जा रही है। धनबाद के पुराना बाजार स्थित मारवाड़ी युवा मंच भवन में प्रांतीय अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेस में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कोविड की तीसरी लहर की भयावता के विरुद्ध मुकम्मल तैयारी करते हुए 100 ऑक्सीजन सिलेंडरों की सेवा को शाखाओं से जोड़ने का निश्चय किया है। झारखंड की प्रत्येक शाखा को शुरुआत में दो सिलेंडर प्रांत की ओर से प्रेषित किये जायेंगे फिर ग्रामीण शाखाओं को केंद्रित करते हुए इस सेवा का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में किया जायेगा। वर्तमान में पूरे झारखंड में मंच की शाखाओं द्वारा लगभग 400 ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से कोरोना पीड़ितों की सहायता जारी है।
नंदलाल अग्रवाल ने बताया कि धनबाद जिले में मारवाड़ी युवा मंच की 12 शाखाएं हैं। सभी शाखाओं में फिलहाल दो-दो ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जा रहा है, जो जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जायेगा।सिलेंडर के लिए शाखा के सदस्य से संपर्क कर मेडिकल रिपोर्ट, आधार कार्ड की फोटो कांपी देने पर फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर मिलेगा।नौ अप्रैल से पूरे प्रांत में 500 सिलेंडर जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध होगा।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से प्लाजमा डोनेशन अभियान भी चल रहा है। इसमें 250 पेसेंट लाभान्वित हुए हैं। सरकार के टीकाकरण अभियान में मंच पूरे प्रांत में सहयोग कर रहा है। सरकार से पार्टनर बनने को लेकर इच्छा भी प्रकट कर चुका है।
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज