धनबाद। सेंट्रल हेल्थ मिनिस्टरी व स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट के निर्देश पर कोरोना संक्रमण ले निपटने के लिए धनबाद में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल और सदर अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने मॉक ड्रिल में भाग लिया।
यह भी पढ़ें:Bihar में हिंसा पर CM नीतीश कुमार बोले- किसी ने कुछ गड़बड़ किया है
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
प्लांट से वार्ड तक भेजी गई ऑक्सीजन
हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों ने मॉक ड्रिल को सफल बताया है। SNMMCH और सदर अस्पताल को कोरोना वायरस से निपटने की तमाम तैयारियों को फिट पाया। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कोविड वार्ड (कैथ लैब) मॉक ड्रिल का नेतृत्व मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ यूके ओझा ने किया।हॉस्पिटल के मेन गेट से सायरन बजाते ही मरीज को कोविड- वार्ड लाया गया। यहां 2 मिनट के अंदर पेसेंट को डॉक्टरों ने आईसीयू में एडमिट कराया। ऑक्सीजन की जरूरत होने पर तुरंत ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड सुविधा पहुंचाई गई। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ आईसीयू वार्ड में पीपीई किट पहने हुए थे। लगातार एंबुलेंस से लेकर वार्ड तक सेनिटाइज किया गया।वडॉ ओझा ने बताया कि कोरोना के गंभीर संक्रमित पेसेंट के लिए आईसीयू के 20 बेड एलर्ट मोड़ पर रखे गये हैं। मेडिकल कॉलेज में तीन अलग-अलग ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये गये हैं।
सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल
सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। इमरजेंसी गेट से संक्रमित मरीज को वार्ड तक ले जाया गया। पेसेंट के लिए दवाइयों की व्यवस्था की गई। डॉक्टर और स्टाफ पीपीई किट पहनकर आईसीयू में पेसेंट का इलाज किया। यहां स्थापित पीएसएफ प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई। सदर अस्पताल में तीन अलग-अलग ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये गये हैं। यह तीनों ऑक्सीजन प्लांट को चला कर देखा गया।
धनबाद में कोरोना संक्रमित एक पेसेंट
धनबाद में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित एक एक्टिव पेसेंट है। देश में कोरोना वायरस की फिर से आने की आशंका को देखते हुए जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बीमार लोगों को बचने की अपील की गई है। हॉस्पिटल में मास्क लगाने को कहा गया है।