Advertisement

धनबाद। नागरिकों के शिकायत का त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की अनूठी पहल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत जिले में पांच स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Dhanbad: खादी ग्रामोद्योग संघ का चुनाव संपन्न, अभय चौधरी बने अध्यक्ष, बिमलेश कुमार सचिव चुने गये

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहतअल ईकरा कॉलेज बरियो टुंडी रोड गोविंदपुर, पॉलिटेकनिक कॉलेज निरसा, अभय सुंदरी गर्ल्स हाई स्कूल हीरापुर, राजस्थानी धर्मशाला कतरास व टाटा कम्युयनिटी सेंटर जोड़ापोखर में शिवििर लगाया गया था। पांचों सेंटर पर कुल 331 आवेदन आये हैं।

कार्यक्रम के तहत गोविंदपुर स्थित इकरा कॉलेज परिसर में टुंडी, मनियाडीह, पूर्वी टुंडी, बरवाअड्डा एवं गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कई फरियादी शिविर में पहुंचे और एसएसपी श्री हृदीप पी जनार्दनन महोदय से मुलाकत कर अपनी फरियाद उनके समक्ष रखा। एसएसपी महोदय ने सभी शिकायतों को संज्ञान में लेकर त्वरित निवारण के लिए सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।