Advertisement

धनबाद। धनबाद के डीटीओ राजेश कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्ट ऑफिस में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सभी बस ऑनर्स के साथ बैठक की। बैठक में रूट निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar Illegal Sand Mining Case : ED ने धनबाद समेत 27 जगहों की थी रेड,11 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज जब्त
डीटीओ ने बैठक में बस ऑनर्स को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। योजना के तहत दी जा रही सब्सिडी तथा अन्य छूट के विषय में बताया। डीटीओ ने कहा कि रूट निर्धारण के उपरांत प्रखंड, जिला और स्टेट लेवल पर इसका अनुमोदन किया जाना है। योजना के तहत जिलों के ऐसे क्षेत्रों का चयन किया जा रहा है जहां से ग्रामीण शहर आने के लिए काफी लंबी दूरी तय कर पैदल चल कर मेन रोड पर आकर वाहन पकड़ते हैं।
बस ऑनर्स को उन इलाकों के रुट के लिए सुलभ बस परमिट देने की बात कही गई जिससे यात्रा में लगाये गये वाहनों को नुकसान से बचाया जा सके। अधिक से अधिक ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस योजना के माध्यम से गांव और शहर की दूरी को कम किया जायेगा। जिससे लोगों के समय की बचत होगी। उन्हें गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा।