- सिविल कोर्ट परिसर बना हेल्थ अवेयरनेस सेंटर
- जज, वकील और कर्मचारियों समेत 137 लोगों की जांच
- 90 दिवसीय अभियान के तहत सिविल कोर्ट में हेल्थ कैंप
धनबाद ( Threesocieties.com Desk): धनबाद सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को 90 दिवसीय अवेयरनेस एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, कोर्ट कर्मचारियों, पारा लीगल वॉलेंटियर तथा आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: SAIL ने रचा नया इतिहास: ₹4334 करोड़ PBT, बोकारो स्टील प्लांट ने कमाए ₹1415 करोड़, रिकॉर्ड मुनाफे से बढ़ी चमक
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा

स्वास्थ्य जांच शिविर में सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह, डॉ. एचएन सिंह, डॉ. मनोज कुमार एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने, स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने एवं बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि शिविर में कुल 137 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार जिले में जनजागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा सके और उनमें जागरूकता बढ़ाई जा सके।
सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने ऐसे कार्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।