- पाकिस्तान ने दर्ज की एकतरफा जीत
नई दिल्ली। आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में पाकिस्तान ने इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया है। बाबर और रिजवान की हाफ सेंचुरी के दम पर पाकिस्तान ने एकतरफा जीत हासिल की।
सिमडेगा: 55 लाख के ज्वेलरी की चोरी मामले में सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गये जेल
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
इंडिया ने सात विकेट पर 151 रन बनाये थे। पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना विकेट खोये जीत हासिल की। कैप्टन बाबर ने 68 जबकि रिजवान ने नाबाद 79 रन की पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया। इंडिया के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास में यह पाकिस्तान के टीम की पहली जीत है। इससे पहले पांच मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।
पाकिस्तान की पारी, बाबर और रिजवान की फिफ्टी
इंडिया से मिले 152 रन के टारगेच का पीछा करते हुए पाकिस्तान की ओर से कैप्टन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तेज शुरुआत की। पावरप्ले के छह ओवर में दोनों ने बिना विकेट गंवायें 43 रन बनाये। इन दोनों बैंट्समैन ने 10 ओवर में पाकिस्तान के स्कोर को 71 रन तक पहुंचाया। कैप्टन बाबर 40 बॉल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन पूरे किए। रिजवान ने 41 बॉल पर तीन चौके और दो छक्के लगाकर अपना हाफ सेंचुरी पूरा किया।
इंडिया की पारी कैप्टनी कोहली की हाफ सेंचुरी बेकार
टॉस हारने के बाद टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने उतरे। शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को पहले ओवर में ही आउट कर दिया। एत बॉल खेलकर वह बिना रन बनाये lbw होकर वापस लौटे। शाहीन ने अपने अगले ओवर की पहली बॉल पर केएल राहुल को 3 रन पर क्लीन बोल्ड कर इंडिया को दूसरा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव के को हसन अली ने 11 रन पर मो. रिजवान के हाथों कैच आउट करवा दिया। कैप्टन विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए रिषभ पंत ने 53 रन की पार्टनरशीप निभाई। 30 बॉल पर 39 रन बनाकर शादाब खान की बॉल पर बड़ा शाट खेलने की कोशिश में पंत आउट हुए। कैप्टन कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया। 45 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। 49 बॉल पर 57 रन की पारी खेलकर कोहली भी शाहीन के शिकार हुए।
पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हसन अली ने दो जबकि शादाब खान और हारिस राउफ ने 1-1 विकेट हासिल किये।