नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजाह में मुकाबला खेला गया। कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से मात देकर रोमांचक जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। अब कोलकाता की टीम 15 अक्टूबर शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ट्राफी जीतने के लिए मुकाबला खेलेगी। 

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद: फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक की मौत, तीन घायल

कोलकाता की टीम को 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का लगाकर तीसरे फाइनल में पहुंचाया। KKR 2012 और फिर 2014 में भी फाइनल में पहुंची थी। दोनों ही मौके पर कोलकाता चैंपियन बनीं थी। 
कोलकाता की पारी, वेंकटेश की फिफ्टी
दिल्ली से मिले 136 रन का टारगेट पीछा करने उतरे शुभमन गिल और वेंटकेश अय्यर ने टीम के लिए सधी शुरुआत की। पावरप्ले के छह ओवर में दोनों ने बिना कोई विकेट गंवायें 51 रन बनाए। दोनों ने 10 ओवर में टीम के लिए 76 रन जोड़े। वेंकटेश ने 38 बडल पर तीन चौके और तीन छक्के की मदद से हाफ सेंचुरी पूरा किया। 41 बॉल पर 55 रन बनाकर वह रबादा की बॉल पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। नितीश राणा 13 रन के स्कोर पर नोर्खिया की बॉल पर हेटमायर ने बाउंड्री पर कैच किया। गिल 46 बॉल पर एक चौका और एक छक्का लगाकर 46 रन की पारी खेलकर आउट हुए।रबादा ने 18वें ओवर की लास्ट ब़ल पर दिनेश कार्तिक को आउट किया।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी, बैट्समैन ने किया निराश
पृथ्वी शा और शिखर धवन ने पारी का आगाज किया। दोनो ने टीम के स्कोर तक 32 रन तक पहुंचाया। पारी का पांचवां ओवर करने आये वरुण चक्रवर्ती ने पृथ्वी को 18 रन के स्कोर पर lbw कर टीम को पहली सफलता दिलाई। 18 रन बनाकर शिवम मावी की ब़ल पर मार्कस स्टोइनिस बोर्ड होकर वापस लौटे। दिल्ली की टीम को सबसे बड़ा झटका वरुण ने जमकर कर खेल रहे धवन को आउट कर दिया। 36 रन बनाकर वह शाकिब को अपना कैच दे बैठे। कैप्टन रिषभ पंत छह रन बनाकर लोकी फर्ग्युसन की ब़ल पर राहुल त्रिपाठी को कैच दे बैठे। वरुण की एक गलती से शिमरन हेटमायर को जीवनदान मिला। तीन रन पर शुभमन गिल की शानदार कैच पर आउट होकर वापस लौटने के बाद अंपायर ने बॉल को नो बाल करार दिया। अय्यर ने लास्ट के ओवर में चौका और छक्का लगाकर टीम के 135 रन तक पहुंचाया। 27 बॉल पर वह 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता की तरफ से वरुण ने दो जबकि फर्ग्युसन और मावी ने एक एक प्लेयर को आउट किया।