नई दिल्ली। आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया है। इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल रही।
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की टीम वेंकटेश अय्यर (50) और शुभमन गिल (51) की हाफ सेंचुरी के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। सीएसके की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन और रविंद्र जडेजा ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले टॉस हारने के बाद चेन्नई ने फाफ डु प्लेसी की 86 रनों की शानदार पारी और लास्ट ओवरों में मोईन अली की 20 बॉल पर खेली गई 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 20 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर 192 रन बनाये। रॉबिन उथप्पा ने 31 और ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों का अहम योगदान दिया। कोलकाता की तरफ से सिर्फ सुनील नरेन की कुछ असरदार दिखे। उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।
इस मुकाबले में कोलकाता के कैप्टन इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 192 रन बनाये। सीएसके के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 86 रन और मोइन अली ने नाबाद 37 बनाये। रोबिन उथप्पा ने ताबड़तोड़ 31 रन बनाये।
कोलकाता की पारी, अच्छी शुरुआत के बाद भी हार
कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने दमदार शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना विकेट गंवायें 55 रन बनाये। वेंटकेश ने 31 बॉल पर टूर्नामेंट का चौथा हाफ सेंचुरी पूरा किया। शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में पहले वेंकटेश और फिर नितीश राणा को आउट किया। सुनील नरेन इसके बाद मात्र रन बनाकर बाउंड्री पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जडेजा को कैच दे बैठे। वेंकटेश के बाद दूसरे ओपनर गिल ने भी 40 बॉल पर छह चौका लगाकर अपना फिफ्टी पूरा किया। इसके ठीक बाद दीपक चाहर की बॉल पर विकेट के पीछे लैप शाट लगाने की कोशिश में गिल lbw होकर वापस लौटे। दिनेश कार्तिक जडेजा की बॉल शाट लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर अंबाती रायडु द्वारा लपके गये। शाकिब अल हसन को जडेजा ने शून्य पर lbw कर ओवर का दूसरा विकेट हासिल किया।
चेन्नई की पारी, बेहतर शुरुआत
पहले बैंटिंगकरने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए ओपनर रितुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने पावरप्ले के छह ओवरों में बिना विकेट खोये 50 रन जोड़े। हालांकि नौंवें ओवर की पहली बॉल पर रितुराज गायकवाड़ 32 रन के निजी स्कोर पर सुनील नरेन की बॉल पर शिवम मावी के हाथों कैच आउट हो गये। चेन्नई के ओपनर फाफ डुप्लेसिस ने 35 बॉल में दमदार हाफ सेंचुरी पूरा किया। रोबिन उथप्पा 15 बॉल में 31 रन बनाकर आउट हुए। डुप्लेसिस 86 रन बनाकर जबकि मोइन अली नाबाद 37 रन बनाये। केकेआर की तरफ से सुनील नरेन ने दो जबकि शिमव मावी ने एक विकेट लिए।