रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के मधुबन पुलिस स्टेशन स्थित धर्माबांद ओपी अंतगर्त बीसीसीएल में काम कर रही हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी कैपस में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता श्री अशोक सिंह से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) January 10, 2025
1/2 pic.twitter.com/GsxAtgZDTY
सीएम ने झड़प में घायल बाघमारा के एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पिता अशोक सिंह से वीडियो कॉल (ह्वाट्सएप) पर बात की। सीएम ने एसडीपीो के इलाज से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने घायल एसडीपीओ के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
एसडीपीओ के परिजन को सीएम का आश्वासन
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इस घटना को लेकर राज्य सरकार आपके परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। उनके इलाज को लेकर जो भी सहयोग की जरूरत होगी, राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी। अगर जरूरत पड़े तो एयर लिफ्ट कर बेहतर जगह भेजने के लिए लिए सरकार तैयार है। सरकार हॉस्पिटल के मैनेजमेंट से बात भी करेगी।
अफसर व स्टाफ की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी श्रेणी के अधिकारी और कर्मचारी की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। कर्तव्य निर्वहन के दौरान सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने और सरकारीकर्मियों के साथ होने वाली किसी भी तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सीएम ने कहा कि बाघमारा के मधुबन पुलिस स्टेसन एरिया में हुई इस हिंसक झड़प को लेकर जांच के आदेश दे दिये गये हैं। इस घटना में जो भी दोषी पाये जायेगे, उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जायेगा।