चतरा। सिमरिया के बेलगडा कोविड-19 आइसोलेशन भवन में मंगलवार को सीआरपीएफ 190वीं बटालियन के एक जवान ने सुसाइड करने से रोकने पर अपने साथी को गोली मार दी। फिर अपनी ही राइफल से खुद को शूट कर ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चतरा एसपी ऋषव कुमार झा, सीआरपीएफ के कमांडेंट पवन कुमार वासन और सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी व सीआरपीएफ के सीनीयर अफसर मौके पर पहुंच छानबीन की।

और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया
मृतक जवानों में राजस्थान के कल्लू राम गुर्जर और हरियाणा के रवींंद्र कुमार शामिल हैं। कल्लू राम गुर्जर राजस्थान के अजमेर जिला के घुघरा पुलिस स्टेशन एरिया व रवींद्र कुमार हरियाणा के पानीपत जिला के इसराना तहसील अंतर्गत मांडी का रहने वाला था। दोनों बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में तैनात थे।बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में सीआरपीएफ 190 बटालियन के 25 जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। जवान कल्लू राम गुर्जर पारिवारिक विवाद के कारण पिछले कुछ दिनों से टेंशन में रह रहा था। वह मंगलवार को वह बेलगडा आइसोलेशन सेंटर में संतरी के रूप में तैनात था। दोपहर के भोजन के बाद वह रसोइया रवींद्र कुमार के पास पहुंच लगभग 10 मिनट तक बातचीत करते रहे। कल्लू राम ने खुद को सुसाइड करने की बात कही तो रसोइया ने मना किया। गुस्से में कल्लू ने रसोईया को गोली मार खुद को शूट कर लिया।