नई दिल्ली। JEE Advanced 2021 एग्जाम तीन जुलाई को होगा। सेंट्रल एजुकेशन मिनिस्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को एग्जाम के डेट का एलान किया। IIT में इंट्री के लिए 12वीं में 75 परसेंट नंबर की अनिवार्यता संबंधी शर्त को भी हटा लिया गया है। हालांकि, एजुकेशनमिनिस्टर ने देश भर के स्टूडेंट्स द्वारा जेईई एडवांस परीक्षा के लिए अतिरिक्त अटेम्पट की मांग को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की।

और भी पढ़ें
पिछले वर्ष भी कोरोना के चलते 75 परसेंट अंकों की बाध्यता से छूट दी गई थी। निशंक ने कहा कि इस वर्ष इस एग्जाम का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जायेगा। वेबिनार के जरिए उन्होंने कहा कि जेईई मेन 2021 की डेट के ऐलान के बाद से ही स्टूडेंट्स लगातार जेईई एडवांस्ड के बारे में प्रश्न पूछ रहे थे। जेईई एडवांस्ड की तारीख, प्रावधान, पात्रता संबंधी नियमों को लेकर लगातार सवाल कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली बार कोविड-19 की विषम परिस्थितियां थीं। अभी भी इससे उबर नहीं पाये हैं। इसको ध्यान में रखकर इस बार भी आईआईटी में एडमिशन के लिए 75 फीसदी अंकों की पात्रता मानदंड को हटा दिया गया है। जेईई एडवांस्ड एग्जाम इस बार तीन जुलाई को एग्जाम होगी। स्टूडेंट्स के पास तैयारी के लिए काफी समय है। स्टूडेंट अच्छे से तैयारी कर सकते हैं। आईआईटी खड़गपुर इस बार एग्जाम का आयोजन करेगा। सभी स्टूडेंट्स को बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
गवर्नमेंट ने जेईई मेन 2020 पास करने वाले उन स्टूडेंट्स को सीधे जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने की अऩुमति दी है जो कोरोना महामारी के चलते जेईई एडवांस्ड 2020 में नहीं बैठ सके थे। इन स्टूडेंट्स को जेईई मेन 2021 देने की जरूरत नहीं है। इन्हें सीधा जेईई एडवांस्ड 2021 में बैठने का मौका मिलेगा। ऐसे में इस बार जेईई एडवांस्ड एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स की संख्या काफी अधिक होगी।जेईई एडवांस्ड एग्जाम के जरिए ही देश के प्रतिष्ठित 23 आईआईटी इंस्टीच्युट्स में एंट्री मिलती है। JEE Main में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को ही जेईई एडवांस्ड देने का मौका मिलता है।