Advertisement

पटना। वर्ष 2022 में जनवरी से शुरू हुए शादी के लगन अब ढलान पर है। जुलाई में शुभमुहूर्त के केवल आठ दिन बचे हैं। दो जुलाई से शुरू हो रहे मानसून वेडिंग में भी जमकर शादियां होंगी। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:राजस्थान: उदयपुर के आईजी और एसपी हटाये गये, ASP अशोक कुमार मीणा सस्पेंड,32 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर 
हालांकि 10 जुलाई के बाद शादी के शुभ मुहूर्त के लिए छह महीने इंतजार करना होगा। इस साल नवंबर-दिसंबर में लगन के 10 ही शुभ मुहूर्त होंगे। जून माह में गत 23 तारीख तक शादियां हुईं। 17 दिन इस माह में शादी के शुभ मुहूर्त रहे।
नवंबर में पांच व दिसंबर में 10 शुभ मुहूर्त
दो जुलाई से शादी का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहे जो 10 जुलाई तक    है। जुलाई में नौ दिन इस माह में शुभ मुहूर्त हैं। जुलाई माह के बाद शादी के बंधन में बंधने वालों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इस माह के बाद आगे नवंबर माह में शुभ मुहूर्त हैं, वह भी 24 से 28 नवंबर तक महज पांच दिनों का। दिसंबर माह में दो से 16 तक में मात्र 10 दिनों का शुभ मुहूर्त है। 

जुलाई - दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ , 10
नवंबर - 24, 25, 26, 27, 28
दिसंबर – दो, तीन, चार, सात, आठ, नौ, 13, 14, 15, 16
चंद्र और सूर्य ग्रहण लगेगा
वर्ष 2022 की आठ नवंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है।जबकि सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर होगा। इसके पहले भी एक-एक चंद्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण इस साल लग चुका है। हालांकि पिछले दोनों ग्रहण का भारत में कोई भी असर देखने को नहीं मिला था। इसके कारण इन ग्रहणों का सूतक भी नहीं लगा ।