चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट जिले में कार्यक्रम के संबोधन के दौरान एक युवक ने जब कांग्रेस एमएलए जोगिंदर पाल से सवाल पूछा, तो वे भड़क गये। एमएलए गुस्से में युवक को थप्पड़ जड़ दिया। सोशल मीडिया पर पंजाब कांग्रेस विधायक जोगिंदर पाल और उनके बॉडीगार्ड का युवक की पिटाई करते हुए यह वीडियो वायरल हो रहा है।
बिहार के एक्स सीएम जीतनराम मांझी का बड़ा आरोप : एक सेंट्रल मिनिस्टर समेत पांच एमपी जाली सर्टिफिकेट लगा हुए निर्वाचित
वायरल वीडियो में कांग्रेस एमएलए और उनके बॉडीगार्ड को एक युवक की पिटाई करते देखा जा रहा है। वीडियो में पंजाब के पठानकोट जिले की भोआ विधानसभा सीट से एमएलए जोगिंदर पाल मंगलवार को लोगों के एक समूह को संबोधित कर रहे हैं। संबोधन के दौरान ही हर्ष कुमार नाम के एक युवक को विधायक से सवाल करते हुए सुना गया। युवक ने कांग्रेस एमएलए जोगिंदर पाल से पूछा कि उन्होंने अपने गांव के लिए क्या काम किया है।
युवक का सवाल था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या काम किया, इसके बाद एमएलए के एक बॉडीगार्ड ने उन्हें कार्यक्रम से दूर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, जोगिंदर पाल ने युवक के पास आकर उनसे बात करने के लिए कहा. जैसे ही एमएलए ने उन्हें बोलने के लिए माइक्रोफोन दिया, युवक ने पूछा, तू की किता यानि आपने क्या किया है। युवक के इस सवाल से एमएलए जोगिंदर पाल भड़क गये। गुस्से में सवाल पूछने वाले युवक को थप्पड़ जड़ दिया। हर्ष की मां का कहना है कि उनके बेटे ने एमएलए से सवाल किया था कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव के लिए क्या किया है। मेरे बेटे को न्याय मिलना चाहिए।
इस वीडियो के बारे में बात पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि एक एमएलए को लोगों की सेवा करनी चाहिए और इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा द्वारा तथ्यात्मक सवाल पूछने के लिए अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस से पत्रकारों को बाहर करने के बाद, पठानकोट के बोहा से कांग्रेस एमएळए जोगिंदर सिंह की बारी है कि वह एक युवक को सिर्फ सवाल करने पर पीट रहे हैं। यह कांग्रेस का असहिष्णु चेहरा है।