चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला में माडल टाउन पुलिस चौकी एरिया में शनिवार को सिक्युरिटी चेकिंग से बचने के लिए एक कार ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को रौंद दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से ट्वीट किये गये वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पुलिसकर्मी कार के सामने खड़ा है। ड्राइवर अचानक गाड़ी स्टार्ट कर तेजी से भागने लगता है।
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
वीडियों में दिख रहा है कि कार का ड्राइवर कार से एएसआइ को घसीटता है।र फिर उन्हें रौंदने की कोशिश करते हुए आगे निकल जाता है। कार के नीचे रौंदे जाने की वजह से एएसआइ सूबा सिंह जख्मी होकर रोड पर गिर जाते हैं। एएसआइ सूबा सिंह की टांग टूट गई है। बॉडी के अन्य हिस्सों पर गंभीर जख्म हो गये हैं।
यह है मामला
माडल टाउन पुलिस चौकी के अंतगर्त एएसआइ सूबा सिंह व सतवंत सिंह ने लीला भवन एरिया में हरियाणा नंबर की एक कार को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। स्कूटी पर सवार दोनों मुलाजिमों ने कार का पीछा शुरू कर दिया तो कार आगे जाकर भीड़ फंस गई। इसके बाद एएसआइ सूबा सिंह ने उतरने के बाद कार को घेरने की कोशिश की तो कार ड्राइवर ने गाड़ी बैक कर ली। सूबा सिंह ने कार के आगे खड़े होकर ड्राइवर को रोकने की चेतावनी दी। ड्राइवर ने पिस्तौल तान ली। सूबा सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली लेकिन ड्राइवर उसे टक्कर मारने के बाद कुचलते हुए फरार हो गया। लोकल लोगों ने जख्मी एएसआइ को हॉस्पीटल पहुंचाया।
लोगों के अनुसार कार ड्राइवर ने चेहरे को परने से ढक रखा था और उसके पास पिस्तौल भी थी। कार के आगे व पीछे हरियाणा की टूटी हुई नंबर प्लेट्स लगी हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के सीनीयर अफसरों ने आसपास की सीसीटीव खंगाली है। पुलिस को कार व उसेक ड्राइवर का बारे में पता नहीं चल पाया है।