धनबाद में RSS शताब्दी वर्ष: 3 हजार से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल, भव्य पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव संपन्न

धनबाद में 28 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पर भव्य पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव का आयोजन हुआ। प्रमुख वक्ता श्री अरुण कुमार ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

धनबाद में RSS शताब्दी वर्ष: 3 हजार से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल, भव्य पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव संपन्न
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष।

Advertisement

धनबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने 28 सितंबर 2025 को धनबाद महानगर में अपने शताब्दी वर्ष के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में तीन हजार से अधिक स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:IND vs PAK: एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया, खिताब किया अपने नाम

कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा पुष्प से शस्त्र पूजन किया गया। सामूहिक गीत, अमृत वचन और बौद्धिक चर्चा के बाद मुख्य वक्ता अरुण कुमार, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ने संबोधन किया। उन्होंने संघ की 100 वर्ष की यात्रा (1925-2025) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने हमेशा राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और व्यक्तित्व निर्माण को प्राथमिकता दी है।
वक्ता ने बताया कि नवरात्रि में नव देवी की पूजा और शक्ति की उपासना का महत्व आज भी उतना ही है। उन्होंने कहा कि संघ पंच परिवर्तन — पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी कार्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्पित है।
इस अवसर पर धनबाद महानगर को 13 नगरों में विभाजित कर पथ संचलन और विजयदशमी उत्सव संपन्न हुआ। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गयी। संघ परिवार के अलावा विभिन्न बस्तियों से बड़ी संख्या में समाज के लोग भी उपस्थित रहे। संघ शताब्दी वर्ष का यह आयोजन न केवल संघ परिवार के लिए, बल्कि पूरे हिंदू समाज के लिए उत्सव और प्रेरणा का अवसर बना।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एकल के आयुष तिवारी, आरोग्य भारती के प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण, सिंह जी, विद्युत दत्ता, राज किशोर, कमलेश सिंह, विकास जी, संजय झा, संतोष , नरेश राय, विंदेश्वरी, रविन्द्र ओझा सहित अन्य बंधु-भगिनी शामिल हुए।