Advertisement
  • राजधानी के सहजानंद चौक पर रहा अफरा-तफरी का माहौल 

रांची।राज्य की राजधानी रांची के सहजानंद चौक पर बुधवार को दो पुलिसकर्मियों में भिड़ंत हो गयी। दोनों के बीच धक्का-मुक्की, गाली-गलौज व जमकर मारपीट हुई। एक दूसरे पर लात और घूंसे भी चले। 

ADVERTISEMENT

सहजानंद चौक पर पुलिसवालों के बीच मारपीट के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफई संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिसवालों की लड़ाई में पब्लिक को बीच-बचाव करना पड़ा। दोनों पुलिसकर्मियों को अलग किया। काफई देर तक पुलिसकर्मियों का झगड़ा तमाशा बना रहा। लोग वीडीओ बना रहे थे। झगड़ा समाप्त होने के बाद लोग  दोनों पुलिसकर्मियों को कोसते हुए निकलते गए। 
क्या है मामला
बाइक में पीलियन राइडर (पीछे बैठने वाले) के हेलमेट नहीं पहनने को लेकर विवाद शुरू हुआ। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक पर पीछे बिना हेलमेट के बैठा देख रोका। बाइक पर पीछे बिना हेलमेट वाले पुलिसकर्मी बाइक से उतरा और ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझ गया। इस तरह से नहीं रोकना चाहिए कह कर उसने ट्रैफिक कांस्टेबल से धक्का-मुक्की शुरू कर दी।इस पर ट्रैफिक कांस्टेबल ने भी बिना हेलमेट वाले पुलिसकर्मी की पिटाई की। 
काफी देर तक रोड पर पुलिस वालों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट देखने के लिए लोग खड़े रहे। मामले की जानकारी मिलने के बाद ट्रैफिक डीएसपी व पुलिस स्टेशन के ऑफिसर इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। 
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दो पुलिसकर्मियों की मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों को मारपीट करते देखा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने भी संज्ञान लिया है। एसपी ने डीएसपी को पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।