Advertisement

नई दिल्ली। UPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए आयोग ने इस महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने पांच जून को आयोजित होने वाली इस एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को OMR शीट को सही ढंग से भरने का तरीका बताया है।

ADVERTISEMENT

Dhanbad crime: झारखंड के DGP व SSP के खिलाफ कंपलेन आरोपी की मां ने कहा- गलत कर रही पुलिस

आयोग ने बताया कि एग्जाम के दौरान कैंडिडेट्स कैसे ओएमआर शीट को भरना होगा। हर सर्कल को कैसे भरना है। आयोग ने अटेंडेंस शीट को भरने का भी सही मैथेड बताया है, जिससे कंडिडेट एग्जाम के दौरान कोई गलती न करें। यूपीएससी ने ओएमआर शीट के इमेज शेयर देकर कैंडिडेट को गोले भरने के सही और गलत तरीके समझाने की कोशिश की है।

 UPSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर करें क्लिक

 UPSC ने यह सावधानी इसलिए शेयर की, जिससे कैंडिडेट एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से बच सके। दरअसल, सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में अक्सर स्टूडेंट्स अटेंडेंस शीट भरते समय और ओएमआर शीट में गलतियां करते हैं। इससे कैंडिडेट को नुकसान उठाना पड़ता है। इससे बचने के लिए आयोग ने उदाहरण सहित ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in पर यह जानकारी शेयर की है।

अब ऐसे में जो भी कैंडिडेट इस एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिसयल वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ी सूचना देख सकते हैं। वहीं यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2022 क्लीयर करेंगे, उन्हें मेंस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा, जिसकी बाद की डेट में आयोजित की जायेगी। ऐसे में कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, जिससे उन्हें लेटेस्ट जानकारी मिल सके।

UPSC सिविल सेवा 2022 को देश की सबसे कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है। हर साल इस एग्जाम में लाखों कैंडिडेट्स शामिल होते हैं।