नई दिल्ली। WhatsApp के UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम को नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की तरफ से मंजूरी मिल गई है। WhatsApp अब अपनी पेमेंट सर्विस को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकता है।
20 मिलियन यूजर के साथ शुरू होगी WhatsApp पेमेंट सर्विस
और भी पढ़ें
- धनबाद DC का दिल छूने वाला कदम, बच्ची की कंप्यूटर की ख्वाहिश 48 घंटे में पूरी
- कतरास हत्याकांड में नया मोड़: घर से मोबाइल-टीवी गायब, बेटे ने दर्ज कराई FIR
- CMPFO के 727 करोड़ के नुकसान पर CBI ने दर्ज की FIR, तत्कालीन आयुक्त समेत 3 नामजद
- श्रद्धा कपूर की 'ईथा' ने रिलीज से पहले कमाए 90 करोड़, 4 दिसंबर को होगी रिलीज
NPCi की ओर से WhatsApp के पेमेंट सिस्टम को मल्टी बैंक मॉडल के तहल लॉन्चिंग की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि NPCI की ओर से मंजूरी के साथ एक शर्त जोड़ी गई है कि WhatsApp अपने पेमेंट सिस्टम को ग्रेडेड मैनेज में लॉन्च करेगा। यानी WhatsApp पेमेंट सर्विस को एक बार में सभी यूजर को नही मिलेगी। NPCI की शर्त के अनुसार WhatsApp इस सर्विस को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगा। ऐसे में WhatsApp UPU बेस्ड पेमेंट सर्विस को 20 मिलियन यूजर के साथ शुरू कर सकेगा।
उल्लेखनीय है कि इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की तरफ से पिछले दो साल से UPI बेस्ड पेमेंट सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही थी। लेकिन प्राइवेसी के मुद्दे को लेकर गवर्नमेंट की ओर से WhatsApp के UPI पेमेंट सिस्टम के विस्तार को रोक दिया गया था।