- रोस्टर कमेटी ने रिक्त पदों की संख्या की मंजूरी दी
धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में कंट्रेक्ट पर 317 सहायक व्याख्याताओं की बहाली होगी। यूनिवर्सिटी की ओर से अगले कुछ दिनों में बाहली के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा। इन रिक्त पदों में वर्तमान में कंट्रेक्टर पर कार्यरत 86 सहायक व्याख्याताओं के पद भी शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है। 231 नये पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। रोस्टर कमेटी की बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया।
कॉमर्स में सबसे अधिक रिक्तियां
यूनिवर्सिटी के अधीन धनबाद व बोकारो के अंगीभूत कॉलेजों में सबसे अधिक रिक्तियां कॉमर्स के शिक्षकों की है। इस विषय में 37 सहायक व्याख्याताओं की नियुक्ति की जायेगी। इंग्लिश में 23, इतिहास में 25, राजनीति शास्त्र में 21, अर्थशास्त्र में 18, केमेस्ट्री में 19, फिजिक्स 18, जुलॉजी 10, साइकोलॉजी में सहायक व्याख्याताओं के 10 पद रिक्त हैं। अन्य विभागों में भी पद रिक्त हैं।
और भी पढ़ें
- दीपावली से पहले झरिया में मिलावट का खेल बेनकाब, 360 किलो बताशे-सेवई जब्त
- अनंत सिंह पर कार्रवाई की जल्दबाजी, BJP विधायक राजू सिंह पर चुप्पी क्यों? भड़के पप्पू यादव
- BCCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 GM-स्तर के अधिकारियों का तबादला; देखें लिस्ट
- ड्यूटी पर तैनात ASI ने चलाई गोलियां, मधुबनी में एक की मौत, 3 घायल
31 मार्च से पहले होगी बहाली
सहायक व्याख्याताओं रे रिक्त पदों पर 31 मार्च से पहले बहाली करने का निर्णय लिया गया है। इनकी नियुक्ति भी तीन साल के लिए होगी या जेपीएससी द्वारा इन पदों पर स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति होने तक इनका कार्यकाल रहेगा।