पटना। बिहार के एक्स सीएम आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हसनपुर के एमएलए तेज प्रताप यादव के पटना स्थित आवास पर रविवार की शाम लगभग 10 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक उनके घर के बाहर हंगामा होता रहा। इस संबंध में तेज प्रताप के सहयोगी सृजन स्वराज ने सचिवालय पुलिस स्टेशन में कंपलेन किया है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं

पुलिस कंपलेन में बताया गया है कि रविवार को शाम तेज प्रताप यादव के आवास 2 एम स्टैंड रोड पटना में गौरव यादव अपने 10 लड़कों के साथ जबरदस्ती घुस गया। सृजन ने कहा कि उन लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने शराब भी पी रखी थी। सृजन स्वराज ने अपनी जान के खतरे की बात करते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
अपने आवेदन में सृजन स्वराज ने कहा कि वह शाम को विधायक तेज प्रताप के आवास पर थे। इसी बीच लगभगब 6.30 बजे अचानक गौरव यादव के साथ दस की संख्या में लोग आ गये। घर के बाहर हंगामा करने लगे। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। लगभग दस मिनट तक आवास के बाहर हंगामा होता रहा।
बताया जाता है कि यह पुराना विवाद है। गौरव यादव का तेज प्रताप यादव के साथ कभी इनका उठना बैठना था। तेज प्रताप शराब के खिलाफ हैं। अपने आवास पर किसी को भी दारू या किसी प्रकार का नशा कर अंदर आने की अनुमति नहीं देते हैं। इसी कारण गौरव को दारू पीकर अंदर जाने से मना किया गया।