पटना। बिहार गवर्नमेंट ने पटना जिला के बख्तियारपुर के विवादास्पद सीओ रघुवीर प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है। पिछले 17 जनवरी को उनकी सरकारी गाड़ी में आग लग गई थी।
यह भी पढ़ें:गुजरात: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे डेढ़ साल के बच्चे को आर्मी ने बचाया, सोशल मीडिया पर खूब हो रही प्रशंसा, (देखें Video)
युवती पर लगाया था गाड़ी में आग लगाने का आरोप
पटना डीएम जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी गाड़ी में आग किसी साजिश के चलते नहीं, बल्कि व्यक्तिगत कारणों से लगी थी। डीएम की अनुशंसा पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रघुवीर प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है।
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
बख्तियारपुर सीओ का आरोप था कि एक युवती ने जान मारने की नीयत से उनकी सरकारी गाड़ी में आग लगा दी। सीओ की ओर से लोकल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। वहीं बेतिया की रहने वाली युवती की ओर से भी FIR दर्ज कराई गई। कहा गया कि बेतिया में पदस्थापन के दौरान सीओ ने उससे शादी की थी। युवती ने आठ साल तक यौन शोषण करने का भी आरोप लगाया।
सीओ के आचरण से प्रशासन की छवि हुई धूमिल
डीएम की जांच रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि सीओ ने व्यक्तिगत मामला को लेकर सरकारी गाड़ी को जला दिया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में रहा। इससे अंचल प्रशासन की छवि धूमिल हुई। सीओ का आचरण अमर्यादित, अनुशासनहीन और सरकारी सेवक के आचरण के विरुद्ध है। इसी रिपोर्ट पर सीओ को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंशन की अवधि में पटना प्रमंडल मुख्यालय में उनकी तैनाती की गई है।