Advertisement

पटना। पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार शनिवार दो जनवरी को दिन में दिल्ली कनॉट प्लेस स्थित KFC में लंच करने गये थे। डीएम की सगाई की अंगूठी गिर गयी। KFC के आउटलेट की मैनेजर ने रविवार को डीएम के दोस्त को वापस रिंग लौटा दिया। इससे पता चलता है कि कैसे आज भी लोगों में ईमानदारी जिंदा है। इसकी मिसाल केएफसी के आउटलेट की एक मैनेजर ने पेश की है। इसके लिए डीएम राहुल कुमार ने मैनेजर की प्रशंसा करते हुए उसकी ईमानदारी के लिए पूरे नंबर दिये हैं।

ADVERTISEMENT

क्या है मामला
बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम राहुल कुमार की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। वह सगाई कीअं गूठी वो अपने हाथ में पहने हुए थे। डीएम शनिवार को अपने दोस्तों के साथ दिल्ली के केएफसी में खाना खाने गये थे। खाना खाने के बाद डीएम राहुल कुमार केएफसी से निकलकर अपने घर पहुंच गये। रात में उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि इंगेजमेंट रिंग उनकी अंगुली से निकलकर कहीं खो गई है। शादी से पहले इंगेजमेंट रिंग के गुम हो जाने से डीएम परेशान थे।
वापस मिली इंगेजमेंट रिंग
डीएम के दोस्त गौरव रविवार को वापस उसी केएफसी में गये। उन्हें देखते ही वहां की मैनेजर सुमन ने उसे पहचान लिया। उन्हें जानकारी दी कि उसके साथ आए किसी दोस्त की अंगूठी वहां गिर गई थी। सुमन ने वो अंगूठी उन्हें वापस लौटा दी। अंगूठी की जानकारी गौरव ने डीएम साहब को दी।

अंगूठी वापस मिलने की खुशी डीएम ने ट्विटर पर शेयर की
पूर्णिया के डीएम राहुल कुमार ने अंगूठी वापस मिलने की खुशी अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दी। राहुल कुमार ने लिखा- "नये साल की शुरुआत उनके लिए एक सकारात्मक कहानी के साथ हुई है। कल वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित केएफसी में खाना खाने गये थे। सगाई की अंगूठी वहीं गिर गई। आज उसी केएफसी के आउटलेट की मैनेजर सुमन ने उनकी यह अंगूठी उनके दोस्त गौरव को वापस लौटा दी है। केएफसी के आउटलेट की मैनेजर को ईमानदारी के लिए पूरे अंक।”