Advertisement

पटना। बिहार में सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे 2010 बैच के आइपीएस अफसर राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं, अब तक पटना के एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे मानवजीत सिंह ढिल्लो को ईओयू में डीआइजी की नई जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Indonesia: जकार्ता में तेल डिपो में लगी भीषण आग, 14 की मौत, दर्जनों घायल, हजारों लोगों को निकाला गया

मानवजीत सिंह ढिल्लो केपास मद्य निषेध इकाई के डीआइजी का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। होम डिपार्टमेंट ने शुक्रवार की शाम इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है।पटना के नये एसएसपी राजीव मिश्रा इसके पहले भी पटना में ट्रैफिक एसपी और एसपी पश्चिम की जवाबदेही संभाल चुके हैं। वह गया के एसएसपी भी रहे थे जिसके बाद सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गये थे। इस दौरान वह सीबीआइ में एसपी के पद पर तैनात थे।

सत्यवीर सिंह बने सीबीआइ के डीआइजी
कैडर के 2008 बैच के आइपीएस अफसर तंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) के डीआइजी सत्यवीर सिंह सेंट्रल डेपुटेशन पर जा रहे हैं। वह सीबीआइ में डीआइजी का पद संभालेंगे। बिहार गवर्नमेंट ने पदभार ग्रहण की तिथि से उनको विरमित करते हुए उनकी सेवाएं सेंट्रल होम मिनिस्टरी को सौंप दी हैं। उनकी प्रतिनियुक्ति पांच वर्ष या अगले आदेश तक के लिए होगी।