होम /
बिहार / बिहार: पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर वार्ड सचिवों का हंगामा, पत्थररबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खदेड़-खदेड़ कर पीटा
बिहार: पटना में बीजेपी ऑफिस के बाहर वार्ड सचिवों का हंगामा, पत्थररबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खदेड़-खदेड़ कर पीटा
बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर वार्ड सचिव बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन व हंगामा किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वार्ड सचिवों में झड़प हो गयी। स्थिति अनकंट्रोल होने के बाद पुलिस ने टीयर गैस छोड़े व लाठी चार्ज किया। लोगों को खदेड़-खदेड़कर पीटा।
पुलिस की टीम वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दौरान वीरचंद पटेल मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। लाठी चार्ज व पत्थरबाजी में लगभग दर्जन वार्ड सचिव घायल हो गये हैं। आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियो के भी घायल होने की सूचना है। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने हालात को सामान्य बनाया।
पानी की बौछारों और लाठीचार्ज के बावजूद प्रदर्शनकारी वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। पुलिस उन्हें बार-बार खदेड़ने की कोशिश करती और प्रदर्शनकारी बार-बार वहीं वापस लौट आ रहे थे। वार्ड सचिवों की बहाली चार साल पहले की गई थी। बहाली रद्द किए जाने के खिलाफ वे पिछले कुछ दिनों से हंगामा कर रहे हैं। वार्ड सचिव स्थाकई नौकरी और बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।