1126 स्टूडेंट्स ने विभिन्न कंपनियों का ऑफर स्वीकार किया
धनबाद। IIT ISM Dhanbad में 2023 बैच के स्टूडेंट्स का कैंपस प्लेसमेंट अब लास्ट फेज में है। इंस्टीच्युट की ओर से 17 अप्रैल को जारी आंकड़े के अनुसार स्टूडेंट्स को विभिन्न कंपनियों ने 1126 ऑफर दिया। इनमें से IIT ISM के 1085 छात्र-छात्राओं ने नौकरी का ऑफर स्वीकार किया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में RSS का शरद पूर्णिमा उत्सव, खीर भोज में शामिल हुए विधायक राज सिन्हा
- झरिया में ‘डांडिया फिएस्टा’ की धूम, महिलाओं ने डांडिया-धुनुची से बांधा समां
- धनबाद: बरवाअड्डा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे की हत्या; चाचा पर आरोप
- बुजुर्ग महिला ने मेयर संजीव सिंह को दिया आशीर्वाद, भावुक कर गया वासेपुर का यह पल
यह भी पढ़ें:तेलंगाना की पत्रकार को सस्ते में फॉरच्यूनर दिलाने का झांसा देकर नौ लाख की ठगी, देवघर से रुपये लेकर भागे ठग
संभावना हैकि कैंपस प्लेसमेंट का यह आंकड़ा 11 सौ पहुंच जाए। वर्ष 2022 बैच के1089 स्टूडेंट्स को नौकरी मिली थी।वर्ष 2023 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी 55 कंपनियां नहीं आईं। मंदी के कारण रजिस्ट्रेशन वापस ले लिया। इसके बाद भी IIT ISM का वर्ष 2023 का कैंपस प्लेसमेंट वर्ष 2022 बैच के निकट पहुंच गया है।
बताया जाता है कि सेंट्रल गवर्नमेंट में पांच, पीएसयू 34, प्राइवेट सेक्टर 847 में स्टूडेंट्स को नौकरी मिली है। स्टूडेंट्स को 234 पीपीओ ऑफर में से 199 ने पीपीओ स्वीकार किया है। सर्वाधिक पैकेज 56 लाख रुपये रहा।औसत सीटीसी 17.09 लाख रुपये मिला है। वर्ष 2024 बैच के 454 स्टूडेंट्स को अब तक इंटर्नशिप का ऑफर मिल चुका है।