- स्ट्रोम मोटर्स ने अपनी सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू
- कस्टमर्स 10000 रुपये की टोकन राशि पर कर सकते हैं प्री-बुक
नई दिल्ली।स्ट्रोम मोटर्स ने अपनी सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार कही जानें वाली Storm R3 के लिए बुकिंग शुरू कर दी हैं। कंपनी ने 2018 में स्ट्रोम आर 3 (R3) एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार को पेश किया था। कस्टमर्स 10,000 रुपये की टोकन राशि पर Storm R3 की प्री-बुक कर सकते हैं।
Storm R3 कार से जुड़ी कुछ खास जानकारी
और भी पढ़ें
- IIT धनबाद में सनसनी: हॉस्टल की 8वीं मंजिल से कूदकर महाराष्ट्र के छात्र ने दी जान
- नवंबर के पहले 5 दिन बेहद शुभ! रवि पुष्य से गजकेसरी योग तक, जानें खरीदारी मुहूर्त
- झारखंड में CHO के 1,038 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर से आवेदन; ₹40 हजार तक सैलरी
- बाइनेंस पर 6.3 अरब डॉलर की सेंध! 20 मिनट में 10 ब्लॉकचेन से उड़े फंड
दो गेट वाली इलेक्ट्रिक कार
Storm R3 तीन पहियों वाली कार है। इसमें इंट्री के लिए दो गेट है। इस इलेक्ट्रिक कार को मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर जैसे टाउन के लिए डिज़ाइन किया गया है। कार का फ्रंट डिजाइन काफी नुकीला है। इसमें एक सफेद छत और एक सनरूफ के साथ सामने बम्पर, एलईडी लाइट्स, रियर स्पॉइलर है। इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2,907 मिमी, चौड़ाई में 1,405 मिमी और ऊंचाई में 1,572 मिमी है।इसमें 185 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसका कुल वजन 550 किलोग्राम है।
फीचर्स की भरमार
स्ट्रोम आर 3 इलेक्ट्रिक कार में टू सिटिंग कॉन्फरिग्रेशन है। इसमें दो कैप्टन सीटें या तीन लोगों के लिए एक सिंगल बेंच सीट दी जायेगी। इस कॉम्पैक्ट ईवी में बतौर फीचर्स 12-वे एडजस्टेबल ड्राइवर की सीट, 4.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रिमोट कीलेस एंट्री आदि भी दिया गया है। वहीं IOT-Enabled कंटिन्यूअस मॉनिटरिंग सिस्टम और 4 जी कनेक्टिविटी, वॉयस कंट्रोल, जेस्चर कंट्रोल, 20 जीबी ऑनबोर्ड म्यूजिक स्टोरेज और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।
मात्र तीन घंटे में होगी चार्ज
कंपनी ने स्ट्रोम आर 3 इलेक्ट्रिक कार में 20bhp की पावर और 90Nm का टार्क पैदा करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर और लिथियम आयन बैटरी दिया गया है। इसमें 3 ड्राइविंग मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 80kmph तक की टॉप स्पीड देने में सक्षम है। इसे एक बार चार्ज करने पर 200 किमी तक चलाया जा सकता है। कार को पूरी तरह चार्ज होने में तीन घंटे का समय लगता है।