धनबाद। माइंस इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन एरिया के जोड़ा पीपल के पास से 30 टन अवैध कोयला लदा ट्रक ( बीआर 06 जीबी 8553) पकड़ा है। ड्राइवर समेत ट्रक ड्राइवर शिव पूजन राय को बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन के सुपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें:धनबाद होकर चलेंगी दुरंतो, पूर्वा समेत जसीडीह-पटना रूट की कई ट्रेनें
इस मामले में माइंस इंस्पेक्टर ने झरिया निवासी कोल बिजनसमैन मुकेश सिंह और गणेश पांडेय व अन्य के खिलाफ पुलिस में लिखित कंपलेन दिया है। इनलोगों के खिलाफ अवैध कोल कारोबार व ट्रांसपोर्टिंग करने के मामले में एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। ट्रक ड्राइवर शिव पूजन राय, ट्रक मालिक, मुकेश सिंह, गणेश पांडेय व अन्य लोगों पर सरकारी संपत्ति की चोरी, माइंस रेवन्यू की क्षति का आरोप है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
गणेश ने फर्जी कागजात और मुकेश ने कोल उपलब्ध करवाया माइनिंग इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने बरवाअड्डा पुलिस स्टेशन में दिये आवेदन में कहा है कि जोड़ापीपल NH पर एक आवासीय स्कूल समीप पेट्रोल पंप के समीप से कोयला लदा एक ट्रक खड़ा था। बिहार मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर, मुसनडीह अदलपुर निवासी ट्रक ड्राइवर शिवपूजन राय से काजगात मांगने पर वह वह परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। ट्रक ड्राइवर ने साहा इंडस्ट्रीज द्वारा जारी एक कागजात, इ-वे बिल की दो प्रति, वजन स्लीप दिखाया गया। पोर्टल पर जांच में पता चला कि साहा इंडस्ट्रीज के नाम पर कोई भी कोल माइनिंग का बिजनस का डिलर्स लाइसेंस नहीं है। पूछताछ में शिव पूजन राय ने बताया कि झरिया निवासी मुकेश सिंह के गोधर स्थित डीपो से कोयला लोड कर बिहार जा रहा थे। गणेश पांडेय ने उक्त सभी कागजात मुहैया करवाया था।