Advertisement

धनबाद। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा एक विशेष ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल युवाओं और छात्रों को लोकतंत्र के महत्व से अवगत कराना ही नहीं, बल्कि उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करना, ज्ञानवर्धन करना और उन्हें अपने विचारों व समझ की परख करने का अवसर प्रदान करना भी है।
यह भी पढ़ें: Jharkhand: चतरा एमपी कालीचरण सिंह ने गांव में खाया दाल-चावल, सखुआ पत्तल पर परोसे गए व्यंजन
मंच का मानना है कि इस प्रकार की गतिविधियाँ नई पीढ़ी में लोकतांत्रिक आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।  कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल ने बताया कि “50% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा, वहीं 100% अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में विशेष सम्मान से नवाज़ा जायेगा। प्रतिभागियों को क्विज़ का परिणाम भाग लेते ही तुरंत प्राप्त हो जायेगा।”   शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं को इसके मूल्यों और सिद्धांतों को समझना बेहद आवश्यक है। यह क्विज़ प्रतियोगिता निश्चित ही युवाओं को जागरूक और प्रबुद्ध बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।”   उन्होंने आगे कहा कि छात्रों एवं युवाओं से विनम्र आग्रह है कि वे इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र की भावना को सशक्त बनाएं और अपने ज्ञान की परख करें। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 निर्धारित की गयी है।

ADVERTISEMENT