- स्कूल मैनेजमेंट की ओर से एडमिशन लॉटरी के लिए 584 स्टूडेंट्स की लिस्ट की गयी थी जारी
धनबाद। डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई में शनिवार को लॉटरी के माध्यम से 150 स्टूडेंट्स का एलकेजी में एडमिशन के लिए नाम निकला। इन छात्र-छात्राओं का ही एलकेजी में एडमिशन होगा।
चतरा: इटखोरी में क्रिकेट पीच बनाने और शव को दफनाने की जगह को लेकर विवाद पत्थरबाजी, दोनों पक्षों के बीच टेंशन
स्कूल की ओर से एडमिशन लॉटरी के लिए 584 छात्र-छात्राओं की सूची जारी की गई थी। स्कूल सभागार में शनिवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर सिंफर के डा. सुरजीत मंडल, डा. सिद्धार्थ सिंह, राणु सिंह, ऋषि सबरवाल, इंस्पेक्टर विनय कुमार, शिक्षा विभाग प्रतिनिधि सीआरपी संजय रजक व मीडिया प्रतिनिधियों के सामने पारदर्शिता के साथ लॉटरी कराई गई।लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी
लॉटरी में 90 व्यायज स्टूडेंट्. व 60 गर्ल्स स्टूडेंट् का सलेक्शन में हुआ। प्राचार्य जीटी कैनेडी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण अभिभावकों को लॉटरी प्रक्रिया में उपस्थित होने से मना किया गया। आवेदन करने वाले सभी अर्हताधारी स्टूडेंट्सके कार्ड पर साइन करते हुए बॉक्स में डाला गया। संबंधित लोगों ने बारी-बारी से बॉक्स में से बच्चे का कार्ड निकाला। पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी कराई गयी। चयनित छात्र-छात्राओं की की लिस्ट21 जनवरी को स्कूल नोटिस बोर्ड में जारी कर दी जायेगी। लॉटरी प्रक्रिया में जूनियर विंग कोर्डिनेटर मनीषा कुमारी, अनिल कुमार समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे।