होम /
धनबाद / धनबाद: बरोरा पुलिस स्टेशन ऑफिसर इंचार्ज बिनोद शर्मा लाइन क्लोज, बंधन तिर्की बने नये थानेदार
धनबाद: बरोरा पुलिस स्टेशन ऑफिसर इंचार्ज बिनोद शर्मा लाइन क्लोज, बंधन तिर्की बने नये थानेदार
एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने सब इंस्पेक्टर सह बरोरा पुलिस स्टेशन ऑफिसर इंचार्ज बिनोद शर्मा को लाइन क्लोज कर दिया है। एसआइ बंधन तिर्की को बरोरा का नया ऑफिसर इंचर्ज बनाया गया है।
पैसे लेनदेन से संबंधित ऑडियो वायरल मामले में एसआइ बिनोद पर गिरी गाज
धनबाद। एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने सब इंस्पेक्टर सह बरोरा पुलिस स्टेशन ऑफिसर इंचार्ज बिनोद शर्मा को लाइन क्लोज कर दिया है। एसआइ बंधन तिर्की को बरोरा का नया ऑफिसर इंचर्ज बनाया गया है। एसएसपी ने शुक्रवार की रात इससे संबंधित आदेश जारीकर दिया है।
एसआइ बिनोद शर्मा के किसी से फोन पर हुई बातचीत का पिछले ऑडियो वायरल हुआ था। ऑडियो में केस मैनेज कराने को लेकर थानेदार किसी व्यक्ति से पैसे की बातचीत कर रहे हैं। मामला की जानकारी मिलने पर एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू को जांच का आदेश दिया था। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट ने एसआइ श्री शर्मा को दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया है। क्या था मामला ऑडियो में थानेदार कहते सुने जा रहे कि तुमने मेरे नाम पर पांच हजार रुपये लिए और मुझे सिर्फ तीन हजार रुपये ही दिए। आगे से इस तरह से नहीं होना चाहिए। ऑडियो में थाना प्रभारी ने बातचीत में कह रहे हैं कि इसी नौटंकी के चलते दरदा के अख्तर को जेल भेज दिये। विधायक चिल्लाते रह गये।
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।