धनबाद। झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना आकांक्षा 40 में तेतुलमारी स्टेशन रोड की छात्रा रिया कुमारी निषाद सफल हुई है। टुंडी एमएलए के पुत्र दिनेश महतो ने रविवार को रिया के घर पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने आगे की पढ़ाई मे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

और भी पढ़ें
- झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, अभय चतुर्वेदी जीते; प्रशांत सिंह BCI सदस्य
- लालू की गाड़ी समझकर नीतीश की कार में बैठीं नीलम! अनंत सिंह का बड़ा खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: घटती प्रजनन दर के बीच दो बच्चों की नीति कितनी जायज?
- धनतेरस 2026 पर शुक्र गोचर और शुक्र प्रदोष का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
रिया दो बहन तथा एक भाई है। उसके पिता किशोर कुमार निषाद प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। माता गृहणी है। रिया आगे की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहती है। रिया कुमारी तेतुलमारी स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की जैक बोर्ड की मेट्रिक परीक्षा मे स्कॉल टॉपर रही है। रिया की सफलता पर जनप्रतिनिधियों रिया को सम्मानित किये जाने पर परिजनों ने अभार जताया है। मौके पर पंसस नीतीश कुमार, धीरेंद्र सिंह, उत्तम महतो, संजीत सिंह, गुड्डू सिंह, मुन्ना सिंह, भोला महतो, पंकज राय सशिविमं के शिक्षक निर्मल उपाध्याय आदि उपस्थित थे।