धनबाद। बीआइटी सिंदरी में वर्ष 2021-22 में शानदार कैंपस प्लेसमेंट जारी है। दो कंपनियों ने पिछले 24 घंटे में बीआइटी के 11 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया है। सैमसंग ने नौ स्टूडेंट्स को 14.5 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया है।
धनबाद: कतरास में खुला बाघमारा महिला पुलिस स्टेशन, SSP ने किया उद्घाटन
और भी पढ़ें
- 26 साल बाद जेल से बाहर आएगा गुरुदास चटर्जी हत्याकांड का शूटर उमेश सिंह
- मनीष कश्यप को सरप्राइज देने मुंबई पहुंचीं अनुष्का शर्मा, कहा- Love Life का चेहरा देखना था
- फेसबुक लाइव के दो घंटे बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस पर लगाए थे आरोप
- IIT (ISM) धनबाद को बड़ी सफलता, बैटरी की गर्मी नियंत्रित करने वाली तकनीक पेटेंट
ईसीई डिपार्ट्मेंट के शैलेश आनंद, चाहत राज, कृष्णा मोदी, पूजा कुमारी, आईटी के अनीश कुमार वर्णवाल, शुभम, अमित कुमार, रोशन कुमार सिंह, अभय तिवारी को जॉब ऑफर हुआ है। सैमसंग ने अब तक फेज में बीआइटी के 25 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर किया है। सभी को 14.5 लाख रुपये का एक समान पैकेज ऑफर किया गया है। यह पैकेज बीआइटी के लिए इस वर्ष का सबसे बड़ा पैकेज है।
एलएनटी ने भी इंस्टीच्युट के दो स्टूडेंट को छह लाख रुपये का पैकेज दिया है। एलएनटी ने अब तक बीआइटी के 27 स्टूडेंट्स को जॉब दे चुकी है। बीआइटी में इश वर्ष अब तक 480 से अधिक स्टूडेंट्स का कैंपल प्लेसमेंट हो चुका है। है. बीआईटी के 9 छात्रों का 14.5 लाख के वार्षिक पैकेज पर मिली नौकरी
बीआईटी सिंदरी के प्लेसमेंट अफसर डॉ घनश्याम ने कहा कि निदेशक डॉ डीके सिंह के कुशल नेतृत्व में स्टूडेंट्स का लगातार प्लेसमेंट हो रहा है।