नई दिल्ली। धनबाद के एमपी ढुलू महतो ने मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान धनबाद क्षेत्र में कोल प्रोडक्शन, श्रमिक समस्याओं और किसानों से जुड़े मसलों पर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद ने क्षेत्रीय विकास और रोजगार को लेकर भी अपनी मांगें रखीं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : निकाह के बाद भी चलता रहा अफेयर, वाइफ ने प्रेमी संग मिलकर कर दी हसबैंड की मर्डर
सोर्सेज के अनुसार कोयला मंत्री ने भरोसा दिलाया कि धनबाद में कोल सेक्टर से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं कृषि मंत्री ने किसानों के लिए नई योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की बात कही। यह मुलाकात धनबाद के औद्योगिक और ग्रामीण विकास की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
एमपी ढुलू महतो की दिल्ली में सेट्रल कोल व माइंस मिनिस्टर जी किशन रेड्डी से विकास, संगठनात्मक सशक्तिकरण एवं जनसेवा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। एमपी ने कहा कि कोल मिनिस्टर से मुलाकात के दौरान कई मामले को ले चर्चा हुई। भविष्य में कोयले की मांग को स्वदेशी स्त्रोतों से पुरा करने और अगले कुछ वर्षों में घरेलू कोल प्रोडक्शन में एनुअली छह से सात परसेंट की वृद्धि कैसे संभव हो इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई।विकास, संगठन और जनसेवा के विषयों पर मिनिस्टर के अनुभवों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनका सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
एमपी ढुलू महतो ने मंगलवार को दिल्ली स्थित कृषि मंत्रालय में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। बीजेपी के सीनीयर लीडर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के दौरान विकास, संगठनात्मक सशक्तिकरण और जनसेवा से जुड़े अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। एमपी ने मिनिस्टर दीर्घ राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र धनबाद में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा किये।एमपी कहा कि शिवराज सिंह जैसे सीनीयर लीडर से मार्गदर्शन प्राप्त करना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके अनुभवों से हमें संगठन व जनसेवा की दिशा में और मजबूती से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
ऊर्जा पर स्थायी संसदीय समिति की बैठक

ऊर्जा पर स्थायी संसदीय समिति (Standing Committee on Energy) की बैठक हुई। बैठक में संसदीय समिति के सद्सय सभी एमपी, मिनिस्टरी के सीनीयर अफसर बिजली व ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ शामल हुए। एमपी ढुलू महतो जी ने झारखंड और खासकर धनबाद क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता, कोयला खनन क्षेत्र की ऊर्जा जरूरत, और बिजली वितरण की खामियों पर जोर दिया।

एमपी ढुलू का दिया गया सुझाव
धनबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को 24x7 निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले
पुराने बिजली ट्रांसफार्मरों और जर्जर लाइन सिस्टम का सुधार
कोल इंडिया के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता पर बिजली
झारखंड में सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा
"जनता की उम्मीदों की जब बात होती है, तो संसद की बैठक खास होती है।
ऊर्जा का विकास, रोशनी का सपना