धनबाद। धनबाद के नये SSP एचपी जनार्दन ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। नये पुलिस ऑफिस में जनार्दन ने निवर्तमान एसएसपी संजीव कुमार से चार्ज लिया। नये एसएसपी को फूलों के गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
मौके पर सिटी एसपी, रुरल एसपी व जिले के सभी डीएसपी मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी एचपी जनार्दन ने कहा कि सात साल पहले इस जिले में रूरल एसपी के पद पर कार्य कर चुका हूं।यहां के भौगोलिक स्थिति के बारे में मुझे सब जानकारी है। धनबाद में लॉ एंड आर्डर ठीक करना मेरे पहली प्राथमिकता होगी। कुछ सालों से कुछ सालों से संगठित अपराध और फिरौती का क्राइम बड़ा है। इसे काबू में करने के लिए कोशिश की जायेगी।कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पूरे जिले में हर एक पुलिस स्टेशन में जन सहयोग टीम की गठिन की जायेगी।

जिले के सभी पुलिस स्टेशन में महीने में दो बार जन सहयोग समिति के साथ बैठक करेंगे। जनता की बात सुनेंगे इनके द्वारा दिए गए सुझाव पर हम लोग रणनीति तैयार करेंगे। इस पर काम करेंगे। आने वाले साल में लोकसभा और विधानसभा और चुनाव भी है चुनाव में किसी भी डर व भयका वातावरण चुनाव करना। उन्होंने कम उम्र के अपराधियों के बारे में बताया कि सभी को महंगा मोबाइल बाइक और पैसा के चाहत में क्राइम इंवॉल्व हो जाते हैं पढ़ाई भी छूट जाती है। यह सब को ठीक करने के लिए गांव-गांव और स्कूलों में जाकर बच्चों को जागृत किया जायेगा। साइबर क्राइम वाले झारखंड को कैपिटल बना लिए हैं इसलिए पुलिस साइबर थाना भी खुल गया है। साइबर क्राइम को समाप्त करने के लिए हम लोग तैयार हैं।