रांची। झारखंड कैडर के 2006 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इनमें इनमें 2005 बैच के आईजी प्रोविजन पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज, बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस,आईजी ट्रेनिंग ए विजया लक्ष्मी और अनूप टी मैथ्यू शामिल हैं। अनूप टी मैथ्यू वर्तमान में सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं।
और भी पढ़ें
- बिहार MLC विवाद: 2 निर्दलीय सदस्यों की कुर्सी पर खतरा, BJP ने लिया यू-टर्न!
- कोल इंडिया के 52वें स्थापना दिवस पर BCCL के पांच अधिकारियों को मिला अवॉर्ड
- Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से अर्घ्य तक की तारीख
- 'तनी रहम करीं महाराज...', छठ पर खेसारी लाल की केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील
देशभर के 71 आईपीएस आईजी रैंक में हुए इंपैनल
सेंट्रल गवर्नमेंट की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूरे देश के 2006 बैच के आईपीएस अफसरों के लिए आईजी व आईजी समानांतर पद पर इंपैनल करने का विचार किया था। इसके तहत देशभर के अलग-अलग स्टेट के कुल 71 आईपीएस आईजी रैंक में इंपैनल हुए। इनमें झारखंड कैडर के 2006 बैच के चार आईपीएस अफसर भी शामिल हैं।
झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी केंद्र में आइजी रैंक में इंपैनल हो गए हैं। सेंट्रल होम मिनिस्टरी ने दो जनवरी को 17 आईपीएस अफसरों के आइजी रैंक में इंपैनल से संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार वर्ष 2005 बैच के आइपीएस अफसर झारखंड पुलिस के आईजी प्रोविजन पंकज कंबोज के अलावा 2006 बैच के आइपीएस अफसर बोकारो के आईजी डॉ. माइकल राज एस. आइजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी व अनूप टी. मैथ्यू शामिल हैं।