- रितिक ने 25 अप्रैल को इकबाल की रेकी करने का सौंपा था काम
धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद में Gangs of Wasseypur गैंगस्टर फहीम खान के बेटे इकबाल खान और उसके साथी बबलू खान उर्फ ढोलू खान को प्रिंस खान के इशारे पर ही गोली मारी गयी है। गैंगस्ट प्रिंस खान के कहने पर उसके भाई गोपी खान के साले ऋतिक खान उर्फ अरशद खान ने गोली मारा है। यह खुलासा गोलीकांड के नेम्ड एक्युज्ड मोहम्मद आजम खान व शाहिद उर्फ डाकू ने बैंक मोड़ पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में दिया है।
यह भी पढ़ें:Dhanbad : जिनकी जमीन पर हर्ल बना, उन्हें काम देना होगा : ढुल्लू महतो
बैंक मोड़ पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद मोहम्मद आजम खान व शाहिद उर्फ डाकू को ज्यूडिशियल कस्टडी में धनबाद जेल भेज दिया है। दोनों पुलिस को दिये बयान में इकबाल गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों पुलिस को बताया कि वे पिछले चार साल से प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के लिए काम करते हैं। दोनों नन्हे मर्डर में जेल में बंद थे। विगत फरवरी माह में दोनों जेल से बाहर निकले हैं। ढोलू खान नन्हे मर्डर केस का गवाह था।
मोहम्मद आजम खान व शाहिद उर्फ डाकू ने पुलिस को बताया है कि 25 अप्रैल को गोपी खान के साले रितिक ने उन्हें इकबाल की रेकी का काम सौंपा था। रितिक ने कहा था कि इकबाल जमीन की खरीद-बिक्रि में कमीशन के रूप में मोटा पैसा कमा रहा है। हम लोगों को माल नहीं दे रहा है। उसने कहा कि इकबाल का रेकी करो, यह छोटे सरकार का आदेश है।
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बात करने का बहाना बना इकबाल को ले गये मंदिर ग्राउंड
आजम व शाहिद तीन मई की रात नौ बजे जमीन संबंधित बात करने का बहाना बनाकर इकबाल के पास आरा पहुंचे। इकबाल से कहा कि जमीन के बारे में बातचीत करनी है। यहां बात नहीं हो पायेगी, मंदिर ग्राउंड चलिए। इकबाल तैयार हो गया। इकबाल के साथ ढोलू एवं जावेद खान उर्फ सोनू मंदिर ग्राउंड पहुंचे। चंद मिनट बाद ही अपाची बाइक से दो युवक ग्राउंड में आये। बाइक चलाने वाला लड़का काला रंग की शर्ट पहने था। बाइक के पीछे सीट पर गोपी का साला अरशद उर्फ रितिक बैठा हुआ था। रितिक ने बाइक पर बैठे-बैठे ही इकबाल के सीने में गोली मार दी। इकबाल जमीन पर गिर गया। जावेद खान उर्फ सोनू तथा नसीम उर्फ ढोलू दोनों ने मिलकर रितिक को पकड़ लिया। इसी बीच बाइक चलाने वाले काला शर्ट पहने लड़के ने ढोलू के चेहरे में पिस्टल सटा कर गोली मार दी। दोनों ने चार-पांच राउंड गोली चलाई। वहां से भाग निकले।
प्रिंस का वर्चस्व हो रहा कम, इकबाल को मारने की थी प्लानिंग
मोहम्मद आजम खान व शाहिद उर्फ डाकू ने पुलिस करो दिये गये बयान में बताया कि नन्हें मर्डर केस में बंटी, गोडविन के जेल में रहने व प्रिंस, गोपी के फरार होने के कारण इलाके में वर्चस्व कमजोर हो रहा है। इसका फायदा उठा इकबाल खान अकेले जमीन की खरीद-बिक्रि का काम करते हुए कमीशन उठा रहा है। एरिया में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रिंस खान, गोपी खान, गोडविन खान, बंटी खान, नासिर खान ने इकबाल को मारने की प्लान बनायी थी। ग्राउंड में फायरिंग के दौरान ढोलू बीच में आ गया और इस कारण उसे गोली मार दी गयी।
इकबाल की हालत में तेजी से हो रहा सुधार, करने लगा है बातचीत
गोली लगने से जख्मी दुर्गापुर मिशन हॉस्पिटल में इलाजरत फहीम के बेटे इकबाल की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। फिलहाल उसे आइसीयू में ही रखा गया है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गयी है। वह पूरी तरह होश में है। डॉक्टरों की सलाह पर उसे शनिवार को लिक्विड डायट दिया गया। इकबाल में हॉस्पिटल में परिचितों से बातचीत भी की। इकबाल को एक-दो दिन में वार्ड में किये जाने की संभावना है। आइसीयू से वार्ड में शिफ्ट करने के बाद पुलिस इकबाल का बयान दर्ज करेगी।