नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को इंडियन नेवी के साथ मिलकर पाकिस्तान के रास्ते से आ रहा दो हजार करोड़ा का ड्रग्स जब्त किया है। अरब सागर में एक जहाज से यह ड्रग्स जब्त किया है।
झारखंड: PLFI का दो लाख के इनामी उग्रवादी अवधेश जायसवाल उर्फ चूहा खूंटी में अरेस्ट, 39 मामले में है वाटेंड
एनसीबी को खुफिया जानकारी थी कि भारी मात्रा में ड्रग्स ले जाने वाली दो बड़ी नावें, जो अरब सागर से गुजरात या मुंबई की ओर जा रहे थे। NCB ने शनिवार को कहा कि उसने नेवीके साथ संयुक्त अभियान में देश के पश्चिमी तट पर समुद्र से 763 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किये हैं। बरामद किये गये मादक पदार्थों की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में लगभग दो हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है। एनसीबी ने एक बयान जारी कर कहा कि जब्त मादक पदार्थों में 529 किलोग्राम चरस, 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन और थोड़ी हेरोइन भी शामिल है।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
समुद्र के बीचों-बीच की गयी कार्रवाई
एनसीबी ने कहा कि यह पहला ऐसा ऑपरेशन है जिसमें समुद्र के बीचों-बीच कार्रवाई की गयी। बीच समुद्र में मादक पदार्थ की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।NCB और नेवी के जहाज ने इंडिया के EEZ के बाहर दो नावों को देखा, जो तट से 200 समुद्री मील की दूरी था। इसके बाद नेवी की नाव उनका पीछा कर रही थी। तस्कर कथित तौर पर एक नाव को छोड़कर दूसरी नाव में भाग गये। जांच के दौरान, एनसीबी को 525 किलोग्राम बहुत उच्च गुणवत्ता वाली हशीश और 234 किलोग्राम बेहतरीन गुणवत्ता वाला क्रिस्टल मेथमफेटामाइन मिला। एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने कहा कि एनसीबी या अन्य जांच एजेंसियों के इतिहास में यह पहला ऐसा ऑपरेशन है। जब समुद्र में इतनी भारी मात्रा में जब्ती की गई हो। यह एक बड़ी सफलता है।
इससे पहले गुजरात के इसी मुंद्रा पोर्ट पर 16 सितंबर 2021 को भारी मात्रा में अफगानी हेरोइन पकड़ी गई थी। इसकी कीमत नौहजार करोड़ से ज्यादा थी। दो कंटेनरों में भरी प्रतिबंधित हेरोइन मुंद्रा बंदरगाह के डीपी वर्ल्ड टर्मिनल पर बरामद की गई थी। मुंद्रा पोर्ट के संचालक अडानी समूह ने भी घटना के पांच दिन बाद एक बयान जारी कर सफाई दी थी।